बिलासपुर के बेलतारा में सराकारी हाई स्कूल से 65 लाख का सामना चोरी हो गया है, जिसमें स्कूल बिल्डिंग के खिड़की, दरवाजे, ग्रील और टाइल्स शामिल है। आरोप है कि गांव के सरपंच पति ने ये सब स्कूल से निकाल कर अपने घर में लगा लिया। इसकी जानकारी स्कूल की प्राचार्या को थी, इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
By Roman Tiwari
Publish Date: Sun, 10 Aug 2025 01:07:34 PM (IST)
Updated Date: Sun, 10 Aug 2025 01:12:05 PM (IST)

HighLights
- सरकारी स्कूल से 65 लाख के सामना की चोरी
- सरपंच पति ने खिड़की दरवाजे अपने घर में लगाए
- स्कूल की प्राचार्या ने नहीं की शिकायत, निलंबित
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: जिले में चोरी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर लोग हैरत में पड़ रहे हैं। जिले के बेलतरा शासकीय हाई स्कूल से 65 लाख रुपये की सरकारी संपत्ति गायब होने का मामला सामने आया है। इस चोरी में खिड़कियां, दरवाजे, चैनल गेट और टाइल्स जैसी महत्वपूर्ण सामग्री शामिल हैं। स्कूल के भवन से खिड़की और दरवाजें उखाड़कर ले गए।
शिक्षा विभाग की जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि प्रभारी प्राचार्य कावेरी यादव ने न तो इस घटना की जानकारी विभाग को दी और न ही संबंधित थाने में इसकी शिकायत की। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा विभाग ने उन्हें निलंबित कर दिया है।
संचालक ने की कार्रवाई