Balodabazar Woman falls from sky swing and gets stuck at 30 feet height | आकाश झूले से गिरकर महिला 30 फीट ऊंचाई पर लटकी…VIDEO: गिरते ही लोहे को पकड़ा, युवक ने बचाई जान; भाटापारा के एम्यूजमेंट पार्क में हादसा – Chhattisgarh News

Author name

August 12, 2025


छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में शनिवार रात एक महिला की जान बाल-बाल बच गई। आकाश झूले पर सवार महिला को लगी सेफ्टी बेल्ट ढीली हो गई और वह झूले के बॉक्स से गिर गई। इस दौरान उसने लोहे को कसकर पकड़ लिया। महिला करीब 30 फीट की ऊंचाई पर लटकी रही।

.

जिसके बाद फौरन झूले को रोका गया। एक युवक झूले पर चढ़ा और महिला को बचाया। वहीं अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना भाटापारा के रामलीला मैदान की है।

देखिए हादसे की तस्वीरें-

महिला के लटकने के बाद फौरन झूला बंद कर दिया गया।

महिला के लटकने के बाद फौरन झूला बंद कर दिया गया।

इस दौरान अफरा-तफरी मच गई। एक युवक झूले पर चढ़ा और महिला को बचाया।

इस दौरान अफरा-तफरी मच गई। एक युवक झूले पर चढ़ा और महिला को बचाया।

युवक ने महिला को केबिन में बैठने मदद की। इसके बाद उसे नीचे उतार लिया गया।

युवक ने महिला को केबिन में बैठने मदद की। इसके बाद उसे नीचे उतार लिया गया।

मैदान में यश एम्यूजमेंट पार्क के नाम से मेला लगाया गया है। शनिवार शाम एक महिला आकाश झूले पर सवार हुई। पहले राउंड में ही ऊपर जाते तक सब कुछ ठीक था, जैसे ही झूला नीचे आ रहा था, तभी अचानक महिला गिर गई। हालांकि, उसने तुरंत झूले में लगे लोहे को पकड़ लिया।

महिला को झूले में बैठाया और नीचे उतारा गया

महिला को लटका देख मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। झूला ऑपरेटरों ने फौरन झूले को रोक दिया। फिर एक युवक झूले पर चढ़कर किसी तरह महिला को सुरक्षित बॉक्स में बैठाया।

इसके बाद उसे नीचे उतारा गया। इस दौरान मेले में मौजूद लोगों की नजर महिला पर ही टिकी रही। गनीमत रही कि समय रहते झूला रोक दिया गया, वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था।

पार्क की सुरक्षा व्यवस्था की जांच शुरू

इधर, वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय प्रशासन ने पार्क की सुरक्षा व्यवस्था की जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो में दिख रही महिला की पहचान नहीं हो पाई है।

भाटापारा DSP तारेश साहू का कहना है कि ऐसे पार्कों में सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। इससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सकेगा।

रामलीला मैदान में यश एम्युजमेंट पार्क के नाम से मेला लगा है।

रामलीला मैदान में यश एम्युजमेंट पार्क के नाम से मेला लगा है।

धमतरी में भी टूटा था झूला

2 सप्ताह पहले ही धमतरी जिले में नरहरा वाटरफॉल में एडवेंचर के लिए लगाया गया झूला टूट गया था। जिस पर 12 टूरिस्ट सवार थे। झूला टूटने से सभी नीचे गिर गए। हालांकि, इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

जानकारी के मुताबिक, नरहरा जलप्रपात में कुछ महीने पहले ही पर्यटकों के लिए यह एडवेंचर झूला लगाया गया था। इसके अलावा यहां अन्य झूले भी पर्यटकों के लिए बनाए गए हैं। जलप्रपात को देखने के लिए व्यू पॉइंट भी बनाया गया है।

…………………………..

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

धमतरी में एडवेंचर झूला टूटने से 12 टूरिस्ट गिरे थे।

धमतरी में एडवेंचर झूला टूटने से 12 टूरिस्ट गिरे थे।

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सोमवार को नरहरा वाटरफॉल में एडवेंचर के लिए लगाया गया झूला टूट गया। जिस पर 12 टूरिस्ट सवार थे। झूला टूटने से सभी नीचे गिर गए। हालांकि, इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं अब हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link