17 soldiers from this village of Chhattisgarh are serving the country | छत्तीसगढ़ के इस गांव से 17 जवान देश सेवा में: गांव वालों को अपने वीर सपूतों पर गर्व; एक की तैनाती राष्ट्रपति भवन में – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News

Author name

August 15, 2025


मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले का नागपुर गांव देश सेवा में अनूठी मिसाल पेश कर रहा है। इस गांव और आसपास के क्षेत्र से कुल 21 युवा अलग-अलग सुरक्षा बलों में सेवारत हैं। इनमें से 17 युवा अकेले नागपुर गांव के हैं।

.

इन युवाओं में से योगेश जायसवाल वर्तमान में राष्ट्रपति भवन में तैनात हैं। वे 2014 से भारत-तिब्बत सीमा पुलिस में सेवारत हैं। उन्होंने 2023 में लेह-लद्दाख की 16वीं वाहिनी में कठिन परिस्थितियों में सेवा दी। अब वे ग्रेटर नोएडा की 39वीं वाहिनी में कार्यरत हैं।

योगेश जायसवाल वर्तमान में राष्ट्रपति भवन में तैनात हैं।

योगेश जायसवाल वर्तमान में राष्ट्रपति भवन में तैनात हैं।

परिवार के अन्य सदस्य भी आर्मी में

इंडियन आर्मी में नागपुर क्षेत्र से नौशाद अली, आशी राय, संदीप कुमार, अभिषेक पाल, तोमल साय, अश्वनी कुमार और उमाकांत ठाकुर सेवारत हैं।

योगेश के परिवार से उनके बड़े भाई शैलेष जायसवाल बांग्लादेश सीमा पर सेवा दे चुके हैं। उनके रिश्तेदार आशीष जायसवाल 2003 से सुरक्षा बलों में हैं। वे जम्मू-कश्मीर में सेवा के बाद अब हिमाचल प्रदेश में तैनात हैं।

सेना भर्ती के लिए कड़ी मेहनत कर रहे युवा

एक दशक पहले तक इस क्षेत्र के युवा सुरक्षा सेवाओं में जाने से कतराते थे। अब स्थिति बदल चुकी है। युवा आर्मी, आईटीबीपी, असम राइफल्स, बीएसएफ और सीआरपीएफ में सेवा दे रहे हैं।

इन युवाओं की उपलब्धियों से प्रेरित होकर अन्य युवा भी सेना में भर्ती के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। गांव वासी अपने इन वीर सपूतों पर गर्व करते हैं।



Source link