नवा रायपुर में ‘मौत का स्टंट’ करने वाले 9 बाइक राइडर गिरफ्तार, 7 बाइक जब्त

Author name

August 15, 2025


रायपुर में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नवा रायपुर में बाइक स्टंट करने वाले राइडरों को गिरफ्तार कर लिया है। इन्होंने खतरनाक तरीके से बाइक चलाते हुए स्टंट किया था और सोशल मीडिया पर उसका वीडियो वायरल किया था। साथ ही 15 अगस्त को नवा रायपुर में स्टंट शो करने की बात कही थी।

By Roman Tiwari

Publish Date: Fri, 15 Aug 2025 01:25:47 PM (IST)

Updated Date: Fri, 15 Aug 2025 01:34:16 PM (IST)

नवा रायपुर में 'मौत का स्टंट' करने वाले 9 बाइक राइडर गिरफ्तार, 7 बाइक जब्त
स्टंटबाजों पर कार्रवाई

HighLights

  1. नवा रायपुर में बाइक स्टंट करने वाले राइडरों के खिलाफ कार्रवाई
  2. पुलिस ने 9 बाइक राइडरों को किया गिरफ्तार, 7 बाइक किए जब्ज
  3. राइडरों ने खतरनाक तरीके से बाइक चलाकर वीडियो वायरल किया था

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर : नवा रायपुर की सड़कों पर खतरनाक स्टंट कर वीडियो वायरल करने वाले 9 बाइक राइडरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के पास से 7 दोपहिया वाहन जब्त किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, कुछ दिन पहले अज्ञात बाइक राइडरों ने नवा रायपुर में सड़कों पर स्टंट कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था। इससे सड़क हादसे और मानव जीवन को खतरा होने की आशंका थी।

naidunia_image

पुलिस को सूचना मिली कि 15 अगस्त को भी इसी तरह का स्टंट करने की योजना बनाई गई है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम और साइबर यूनिट व मंदिर हसौद थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर वीडियो में दिख रहे बाइक राइडरों की पहचान की। उन्हें पकड़कर मोटर व्हीकल एक्ट और प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई और जेल भेज दिया गया।

यह है पूरा मामला

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से रायपुर के आस-पास इंस्टाग्राम पर कुछ रील तेजी से वायरल हो रहे थे, जिसमें कुछ राइडर तेजी से लापरवाही के साथ नवा रायपुर की सड़कों पर बाइक चला रहे थे। इन युवाओं ने फिल्मी गानों पर रील्स और स्टोरी लगा रखा था। जिसमें उन्होंने 15 अगस्त को नवा रायपुर में स्टंटवाजी करने की बात लिखी थी।

यह भी पढ़ें: राजनांदगांव में कार और ट्रक की टक्कर में इंदौर के 6 युवकों की मौत, कार से पुरी जा रहे थे

ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए त्वरित रूप से कार्रवाई की है। इसी कार्रवाई के तहत 9 राइडरों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी

  • 1. सागर भारती (22) निवासी ग्राम छतौना, मंदिर हसौद
  • 2. शेखर निषाद (24) निवासी परसदा, अभनपुर
  • 3. दानिश कुरैशी (18) निवासी बरौंडा बाजार, महासमुंद
  • 4. मुकेश चंद्राकर (21) निवासी रामेश्वर नगर भनपुरी, रायपुर
  • 5. विशाल चंद्रवंशी उर्फ विक्की (23) निवासी सिलतरा, धरसींवा
  • 6. एवज देवांगन उर्फ एजे (21) निवासी बुधवारी बाजार बीरगांव, रायपुर
  • 7. तुषार निषाद (21) निवासी ग्राम अछोली, रायपुर
  • 8. रवि बैरागी (24) निवासी अशोक नगर, रायपुर
  • 9. टिकेश्वर साहू (23) निवासी डॉ. राजेंद्र नगर, रायपुर



Source link