A youth was attacked with a weapon in Raipur….died in the hospital; VIDEO | रायपुर में युवक पर हथियार से हमला….अस्पताल में मौत; VIDEO: घर से घसीटकर बाहर निकाले थे बदमाश, विवाद की वजह साफ नहीं – Raipur News

Author name

August 16, 2025


रायपुर में एक युवक पर धारदार हथियार से हमला हो गया है। घटना के अगले दिन युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक को बदमाशों ने घर से घसीट कर बाहर निकाला था। इसका CCTV वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल इस मामले में विवाद की वज

.

मिली जानकारी के मुताबिक, संतोषी यादव ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। उसने बताया कि वह बजरंगबली मंदिर के पास चंगोरा भाठा में रहती है। 13 अगस्त को उनका बेटा सोमनाथ यादव घर में सोया था। रात 11 चार लड़के घर पर आकर दरवाजा बजाएं। सोमनाथ ने घर का दरवाजा खोला। तो लड़कों ने उसे पकड़ लिया। फिर घसीटकर घर के बाहर लेकर आए।

यह पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोरा भाठा इलाके का है।

यह पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोरा भाठा इलाके का है।

धारदार हथियार से किया हमला

बदमाशों ने सोमनाथ को चारों तरफ से घेर लिया। फिर गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। वें मुक्के और लात घुसे से मारने लगे। इस मारपीट के बाद उन्होंने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। जिससे कि सोमनाथ के पैर के पिंडली में गंभीर चोट आ गई। उसख खून बहने लगा। यह देखकर बदमाश मौके से फरार हो गए।

इलाज के दौरान 14 अगस्त को उसकी मौत हो गई।

इलाज के दौरान 14 अगस्त को उसकी मौत हो गई।

अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

इस घटना के बाद सोमनाथ के परिजनों ने डीडी नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। वहीं सोमनाथ को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान 14 अगस्त को उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस का कहना है कि वारदात में शामिल कुछ बदमाशों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।



Source link