Raipur Road Accident: मंदिर दर्शन कर लौट रही छात्रा को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही हुई मौत, दो घायल

Author name

August 16, 2025


पुलिस के अनुसार, भूमि अपनी सहेलियों के साथ एक एक्टिवा में सवार थी। भूमि पीछे बैठी हुई थी। जैसे ही स्कूटी चंदनीडीह नंदनवन मोड़ के पास मुड़ी, पीछे से आ रहे ट्रक का पिछला चक्का एक्टिवा से टकरा गया। टकराने के बाद स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई और तीनों सहेलियां सड़क पर जा गिरीं। दुर्भाग्य से भूमि सीधे ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आ गई।

By Dheeraj Belwal

Publish Date: Sat, 16 Aug 2025 10:58:13 PM (IST)

Updated Date: Sat, 16 Aug 2025 11:49:26 PM (IST)

Raipur Road Accident: मंदिर दर्शन कर लौट रही छात्रा को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही हुई मौत, दो घायल
रायपुर में ट्रक की चपेट से युवती की मौत।

HighLights

  1. चंदनीडीह मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा
  2. मंदिर दर्शन कर लौट रही छात्रा को ट्रक ने कुचला
  3. छात्रा की मौके पर ही हुई मौत, दो हुए घायल

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। आमानाका थाना क्षेत्र के नंदनवन, चंदनीडीह मोड़ के पास शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बेमेतरा की रहने वाली और रायपुर में डिफेंस की पढ़ाई कर रही 19 वर्षीय युवती भूमि चंद्राकर की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसा रात लगभग नौ बजे हुआ, जब वह अपनी दो सहेलियों के साथ जन्माष्टमी मनाकर इस्कॉन मंदिर से लौट रही थी।

ट्रक के चपेट में आने से हुई मौत

पुलिस के अनुसार, भूमि अपनी सहेलियों के साथ एक एक्टिवा में सवार थी। भूमि पीछे बैठी हुई थी। जैसे ही स्कूटी चंदनीडीह नंदनवन मोड़ के पास मुड़ी, पीछे से आ रहे ट्रक का पिछला चक्का एक्टिवा से टकरा गया। टकराने के बाद स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई और तीनों सहेलियां सड़क पर जा गिरीं। दुर्भाग्य से भूमि सीधे ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आ गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य दोनों सहेलियां बाल-बाल बच गईं और उन्हें मामूली चोटें आईं।



Source link