Big reshuffle in Youth Congress | युवक कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा- एक सप्ताह में सभी स्तर की कार्यकारिणी होगी भंग – Balrampur (Ramanujganj) News

Author name

August 16, 2025



युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने रामानुजगंज में संगठन में बड़े बदलाव की घोषणा की है। राहुल गांधी के सासाराम प्रवास में शामिल होने जा रहे शर्मा का देर शाम एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

.

शर्मा ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर ब्लॉक से लेकर प्रदेश स्तर तक की पूरी कार्यकारिणी को भंग कर दिया जाएगा। संगठन में सक्रिय युवाओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पद पर रहकर निष्क्रिय रहने वाले लोगों को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने बलरामपुर-रामानुजगंज क्षेत्र पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने बताया कि यहां भी कई पदाधिकारी निष्क्रिय हैं, जिनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेश में बड़ी संख्या में युवा संगठन से जुड़कर देश सेवा में योगदान देना चाहते हैं।

देर रात रामानुजगंज पहुंचने पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति को शर्मा ने संगठन की मजबूती का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास समर्पित और सक्रिय युवाओं को आगे लाने का रहेगा।



Source link