Bilaspur Crime: बैंककर्मी महिलाओं के साथ मिलकर 70 लाख का फर्जीवाड़ा, 4 आरोपी गिरफ्तार

Author name

August 20, 2025


बिलासपुर में सरकंडा स्थित एचडीएफसी बैंक के मैनेजर ने धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई है। आरोपियों ने फर्जी चेक के सहारे अपने खाते में 70 लाख रुपये जमा करा लिए, फिर उसे निकाल लिया। मामले में पुलिस ने 2 महिला बैंककर्मियों सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

By Roman Tiwari

Publish Date: Wed, 20 Aug 2025 02:39:12 PM (IST)

Updated Date: Wed, 20 Aug 2025 02:50:10 PM (IST)

Bilaspur Crime: बैंककर्मी महिलाओं के साथ मिलकर 70 लाख का फर्जीवाड़ा, 4 आरोपी गिरफ्तार
2 महिला बैंककर्मी सहित 4 लोग गिरफ्तार

HighLights

  1. बैंक में चेक लगाकर 70 लाख का फर्जीवाड़ा
  2. बैंककर्मियों के साथ दिया फर्जीवाड़े को अंजाम
  3. पुलिस ने दो महिला सहित 4 लोगों को किया गिरफ्तार

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: बिलासपुर में बैंककर्मी के साथ मिलकर फर्जीवाड़ा करने का एक मामला सामने आया है, जहां बैंक में फर्जी चेक लगाकर युवक ने 70 लाख रुपये अपने खाते में जमा करा लिए। इसके बाद अलग-अलग माध्यम से रुपये बैंक से निकलवा लिया।

फर्जीवाड़ा सामने आने पर बैंक मैनेजर ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की। मामले की जांच के बाद सरकंडा पुलिस ने बैंक की दो महिला कर्मचारियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया है। साथ ही मामले की आगे गहनता से जांच जारी है।

डीएसपी सिद्धार्थ बघेल ने बताया कि सरकंडा स्थित एचडीएफसी बैंक के मैनेजर सत्यजीत कुमार राय ने धोखाधड़ी की शिकायत की है। बैंक के मैनेजर ने बताया कि गीतांजलि सिटी में रहने वाले एडवर्ड थामस ने उनके ब्रांच में 70 लाख रुपये का चेक जमा किया था। प्राथमिक जांच के बाद बैंक की ओर से एडवर्ड के खाते में जमा करा दिए गए। इधर एडवर्ड और उसके साथी रितेश केशरवानी(28) निवासी महंतपारा शिवरीनारायण के साथ मिलकर चेक के माध्यम से रुपये निकलवा लिए। इसे अलग-अलग खातों के माध्यम से रुपये बैंक से निकलवा लिए।

यह भी पढ़ें- CG News: सेवानिवृत्त शिक्षक से 35 लाख की ठगी, क्योस्क संचालक गिरफ्तार

बाद में गड़बड़ी का पता चलने पर बैंक मैनेजर ने मामले की शिकायत सरकंडा थाने में की। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। जांच के बाद पुलिस ने रितेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसमें उसने बैंक की कर्मचारी सोनल खूंटे और आरती यादव की मदद से चेक से रुपये निकलवाए थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने चारो आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपित को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।



Source link