Share Trading Fraud: मोटा लाभ का झांसा देकर महिला से 59 लाख की ठगी, MP से गिरफ्तार हुए 4 ठग

Author name

August 24, 2025


बिलासपुर की महिला के साथ शेयर ट्रेडिंग में लाभ का झांसा देकर 59 लाख की ठगी करने वाले 4 ठगों को पुलिस ने मध्य प्रदेश के महू से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने लाभ का झांसा देकर महिला से 10 अलग-अलग खातों में पेसे जमा करवाए और फिर फोन उठाना छोड़ दिया।

Publish Date: Sun, 24 Aug 2025 03:57:36 PM (IST)

Updated Date: Sun, 24 Aug 2025 04:00:21 PM (IST)

Share Trading Fraud: मोटा लाभ का झांसा देकर महिला से 59 लाख की ठगी, MP से गिरफ्तार हुए 4 ठग
महिला के साथ 59 लाख की ठगी

HighLights

  1. लाभ का झांसा देकर महिला से 59 लाख ठगी
  2. पुलिस ने मध्य प्रदेश के गिरफ्तार किए ठग
  3. शेयर मार्केट में लाभ का लालच देकर की ठगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: महिला के साथ ऑनलाइन ठगी के एक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने महिला से 59 लाख रुपये की ठगी को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को मध्य प्रदेश की महू पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी देशभर में लोगों से साइबर ठगी कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार, गिरोह के सदस्यों ने फ्राड करते हुए रुपये जमा कराने के लिए 10 खातों का उपयोग किया। इसके अलावा 15 अन्य खातों की भी जानकारी मिली है। अब तक इस प्रकरण में प्रारंभिक स्तर पर 10 आरोपित मिले हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने 59 लाख रुपये के फ्राड की शिकायत की थी। इसमें बताया था कि कुछ लोगों ने उन्हें वाट्सएप-इंस्टाग्राम ग्रुप में जोड़ा और शेयर मार्केट में लाभ का लालच दिया। आरोपितों ने महिला से अलग-अलग खातों में रुपये जमा करवाए। इसके बाद लाखों रुपये का मुनाफा दिखाया।

महिला से जनवरी से मई माह तक 10 खातों में 59 लाख रुपये जमा करवाए। जिससे फर्जी तरीके से ट्रेडिंग एप पर शेयर खरीदना दिखाते थे। मई माह तक महिला को डेढ़ करोड़ रुपये का लाभ बताया। जब महिला ने रुपये निकालने की बात कही तो वह टालने लगे।

महू निवासी अर्पित साल्वे ने अकाउंटेट बनकर महिला से बात की। उसने एक दो दिन में रुपये जमा करने की बात कही और एक सप्ताह बाद फोन उठाना बंद कर दिया। इस पर महिला को ठगी का अहसास हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने केस को सेंसेटिव कर दिया है।

यह भी पढ़ें- पिता का कर्ज चुकाने का अनोखा अंदाज… नदी में खोज रही थी SDRF टीम, बिलासपुर में निकला युवक

मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें बिलासपुर पुलिस की टीम ने मध्य प्रदेश के टीम की भी मदद ली। पुलिस टीम ने ललित पुत्र सुरेंद्र सिंह (32) वर्तमान निवासी धारनाका मूल निवासी बुलंदशहर उत्तर प्रदेश, बबलू उर्फ कमलजीत पुत्र दिलावर चौहान (38) निवासी अयोध्यापुरी कालोनी कोदरिया, अर्पित पुत्र संतोष साल्वे (30) निवासी गिरनार सिटी गुजरखेड़ा और रोहित पुत्र बहादुर निषाद (25) निवासी धारनाका को गिरफ्तार किया।



Source link