Teacher Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती की बड़ी सौगात; 5000 पदों पर निकली वैकेंसी, लास्ट डेट से पहले ऐसे करें अप्लाई

Author name

August 25, 2025


Teacher Recruitment 2025: शिक्षक भर्ती 2025 प्रक्रिया छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) की ओर से आयोजित की जाएगी, और इच्छुक उम्मीदवार 10 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके तहत राज्य के प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर पर टीचरों की जाएगी।

Publish Date: Mon, 25 Aug 2025 12:11:34 PM (IST)

Updated Date: Mon, 25 Aug 2025 01:53:27 PM (IST)

Teacher Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती की बड़ी सौगात; 5000 पदों पर निकली वैकेंसी, लास्ट डेट से पहले ऐसे करें अप्लाई
Teacher Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी
  2. 10 सिंतंबर लास्ट डेट, जानें कितने पदों पर मांगे आवेदन
  3. बी.एड./डी.एड. और TET उत्तीर्ण के लिए सुनहरा मौका

डिजिटल डेस्क: छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार ने शिक्षक भर्ती 2025 (Teacher Recruitment 2025) के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है, जिसके तहत प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर पर कुल 5000 पदों पर भर्ती की जाएगी।

यह भर्ती प्रक्रिया छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) की ओर से आयोजित की जाएगी, और इच्छुक उम्मीदवार 10 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

naidunia_image

अप्लाई करने से पहले देखें एलिजिबिलिटी

इस भर्ती का उद्देश्य राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को पूरा करना और शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाना है। अधिसूचना के अनुसार, विभिन्न विषयों में शिक्षक और सहायक शिक्षक के पदों पर नियुक्तियां होंगी। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाना होगा। पात्रता मानदंड में बी.एड./डी.एड. और TET उत्तीर्ण होना शामिल है, हालांकि कुछ पदों के लिए TET में छूट दी जा सकती है। आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसमें आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।



Source link