850 devotees left for Ayodhya from Surguja division | सरगुजा संभाग से 850 श्रद्धालु अयोध्या रवाना: सूरजपुर के 151 यात्री समेत स्पेशल ट्रेन से भेजे गए रामलला दर्शन के लिए – Surajpur News

Author name

August 27, 2025


अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन से बुधवार को श्री रामलला दर्शन योजना के तहत सरगुजा संभाग से 850 श्रद्धालु अयोध्या के लिए रवाना हुए। इनमें सूरजपुर जिले के 151 श्रद्धालु शामिल हैं।

.

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर अनुराग सिंहदेव, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, समाज कल्याण विभाग के प्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

मंत्री राजवाड़े ने कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल है। इसका उद्देश्य धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना और सभी वर्गों को भगवान राम के दर्शन का अवसर प्रदान करना है।

यात्रियों के लिए मुफ्त भोजन-पानी की व्यवस्था

यात्रियों की सुविधा के लिए निशुल्क भोजन और पानी की व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने विशेष निगरानी दल भी गठित किया है। अम्बिकापुर नगर निगम की महापौर मंजूषा भगत भी महिला पार्षदों और एमआईसी सदस्यों के साथ यात्रा में शामिल हैं।

सूरजपुर के श्रद्धालुओं में इस योजना को लेकर उत्साह देखा गया। एक यात्री ने कहा कि यह योजना सामान्य लोगों के लिए वरदान है। मुफ्त में अयोध्या दर्शन का मौका मिलना सपने जैसा है। इस योजना से छत्तीसगढ़ के हर क्षेत्र के लोग लाभान्वित हो रहे हैं।



Source link