Chhattisgarh Raigarh Chhattisgarhi singer Nitin Dubey’s pain spilled out | रायगढ़ के छत्तीसगढ़ी गायक नितिन दुबे का छलका दर्द: चक्रधर समारोह को लेकर सोशल मिडिया में डाला पोस्ट, आयोजन समिति का कहना- पूरे समारोह में 75 में 41 छत्तीसगढ़ी कलाकार – Raigarh News

Author name

August 29, 2025


प्रोगाम कैंसिल होने के बाद गायक नितिन दुबे ने सोशल मिडिया में वीडियो अपलोड कर अपनी बात रखी

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में 40वें चक्रधर समारोह की शुरूआत हो चुकी है। इस 10 दिन के कार्यक्रम में 1 सितबंर को रायगढ़ वाला राजा गाना गाने वाले छत्तीसगढ़ी गायक नितिन दुबे का कार्यक्रम था, लेकिन अब उनका शो कैंसिल हो गया है। जिसके बाद गायक नितिन दुबे ने सोशल मिडि

.

जिसमें उन्होंने कहा कि आज जो मैं बात बताने जा रहा हूं, इसे सूनकर संगीत प्रेमियों का अच्छा नहीं लगेगा। वीडियो के माध्यम से नितिन दुबे ने बताया कि उन्होंने 2001 में सबसे पहला गाना गया था।

स्टेज प्रोगाम में उन्हें 37 साल से ज्यादा हो गया है और चक्रधर समारोह को लेकर उन्होंने कहा कि 1 सितबंर को उनका प्रोग्राम था। कार्यक्रम के लिए मेहनतना भी तय हो गया था।

इसके बाद शहर में कई जगह पोस्टर छप गया, लेकिन कुछ दिन पहले मेल आया कि जिला प्रशासन के पास बजट की समस्या है।

ऐसे में बचट की वजह से 50 प्रतिशत पेमेंट का ऑफर किया गया, तब नितिन दुबे को यह गलत लगा और उनका कहना था कि बाॅलीवुड के सिंगर या बाहर से आ रहे गायकों का के पेमेंट में कटौती क्यों नहीं कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ी कलाकार का क्यों मेहनताना काहे काट रहे।

चक्रधर समारोह के पोस्टर में लोक गायन नितिन दुबे का फोटो भी डाला गया था

चक्रधर समारोह के पोस्टर में लोक गायन नितिन दुबे का फोटो भी डाला गया था

रायगढ़ का नाम रोशन हो रहा नितिन दुबे ने कहा कि उनका गाना छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि प्रदेश के बाहर देश-विदेश में भी बज रहा है और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया हूं।

दूसरे राज्य में जाकर रायगढ़ का नाम रोशन हो रहा है और उनका कहना है कि जब रायगढ़ वाला राजा गाना गाता हूं तो रायगढ़ जिला का दूसरे जिले में नाम गौरवान्वित होता है।

मंच देकर पैमेंट नहीं देते होंगे उन्होंने कहा कि रायगढ़ वाले राजा गाना गाने वाले कलाकार के साथ ऐसा किया जा रहा है तो नए कलकारों को मंच देने के नाम पर पैमेंट ही नहीं दिया जाता होगा। उनका यह भी कहना है कि छत्तीसगढ़ में आज कर यह चलन बढ़ रहा है।

छत्तीसगढ़ी कलाकार के पास मंच सीमित छत्तीसगढ़ी कलाकारों के लिए बजट की समस्या है। इंटरनेशनल व बड़े कलाकारों के पास बहुत सारा मंच है, लेकिन छत्तीसगढ़ी कलाकार के पास मंच सीमित है। नितिन दुबे का यह भी कहना था कि चक्रधर समारोह का पंडाल तब भरता है, जब छत्तीसगढ़ी प्रोग्राम होता है।

उम्मीद जताया कि कभी तो बजट आएगा उन्होंने बताया कि उनका प्रोग्राम कैंसिल हो गया है और रायगढ़ की मिट्टी के लिए हमेशा समर्पित रहने की बात कहते हुए चक्रधर समारोह के सफल आयोजन के लिए शुभकमानाएं दी। साथ ही उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि आयोजन समिति के पास छत्तीसगढ़ी कलाकारों के लिए कभी तो बजट होगा।

समारोह में प्रदेश के 41 कलाकार इस संबंध में आयोजन समिति का कहना है कि चक्रधर समारोह में छत्तीसगढ़ी कलाकारों को भरपूर मौका दिया गया है। पूरे कार्यक्रम में 75 कलाकारों में 41 छत्तीसगढ़ के कलाकार हैं।

रायगढ़ के 11 आर्टिस्ट हैं। समारोह में रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, भिलाई, सारंगढ़, बिलाईगढ़, अबुझमाड़ के कलाकार अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं।



Source link