Madrasa Board annual exam forms will be filled from September 1 | एक सितंबर से भरे जाएंगे मदरसा बोर्ड एनुअल एग्जाम फॉर्म: एक महीने तक चलेगी प्रक्रिया, 20 सितंबर तक सप्लीमेंट्री एग्जाम के फॉर्म भर सकेंगे – Raipur News

Author name

August 30, 2025



छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की वार्षिक मुख्य परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू होगी। यह प्रक्रिया पूरे 30 दिनों तक चलेगी। बोर्ड ने सभी मदरसा स्कूलों को निर्देशित किया है कि वे अपने विद्यार्थियों के आवेदन समय पर जमा करें।

.

मुख्य परीक्षा और अवसर परीक्षा के लिए फॉर्म

बोर्ड ने बताया कि इस बार मुख्य परीक्षा के साथ ही द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ अवसर परीक्षा के फॉर्म भी आमंत्रित किए जा रहे हैं। इन परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया 1 सितंबर से 20 सितंबर तक चलेगी।

भारतीय नगर में बनेगा समन्वय केंद्र

विद्यार्थियों की सुविधा के लिए रायपुर के भारतीय नगर स्थित नेशनल कॉन्वेंट स्कूल को समन्वय केंद्र बनाया गया है। जिले के सभी मदरसा स्कूलों के विद्यार्थी यहीं पर अपने फॉर्म जमा कर सकेंगे।

बड़ी संख्या में फॉर्म भरने की उम्मीद

बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि पिछले साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म जमा करेंगे। जिन छात्रों को मदरसा बोर्ड परीक्षा में शामिल होना है, उन्हें निर्धारित समय सीमा में अपना आवेदन जमा करना होगा।

माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबद्ध

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड, राज्य के माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबद्ध मान्यता प्राप्त संस्था है, जो मुख्य परीक्षाओं का आयोजन करती है। बोर्ड ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे समय पर फॉर्म भरें, ताकि परीक्षा में बिना किसी बाधा के सम्मिलित हो सकें।



Source link