Sahu community opposes prostitution in Tumgaon | तुमगांव में देह व्यापार पर साहू समाज का विरोध: नपं अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में TI की बर्खास्तगी की मांग,पुलिस पर संरक्षण का आरोप – Mahasamund News

Author name

September 5, 2025



छत्तीसगढ़ के महासमुंद में तुमगांव नगर पंचायत अध्यक्ष की गिरफ्तारी के मामले में साहू समाज ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। समाज ने तुमगांव TI हितेश जंघेल को पद से हटाने की मांग की है।

.

समाज का कहना है कि तुमगांव क्षेत्र में पिछले 40 सालों से देह व्यापार और अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। इस पर कार्रवाई करने की बजाय पुलिस ने जनप्रतिनिधि के खिलाफ कार्रवाई की है। नगर पंचायत अध्यक्ष बलरामकांत साहू ने इस अवैध कारोबार को रोकने के लिए पुलिस को ज्ञापन सौंपा था।

2 साल पहले तोड़ा गया था देह व्यापार के अड्डे को

जिला साहू समाज संघ के अध्यक्ष धरम साहू सहित अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि तुमगांव में अन्य राज्यों से भी महिलाएं देह व्यापार के लिए आती हैं। करीब 2 साल पहले नगर पंचायत ने देह व्यापार के अड्डे को तोड़ा था। प्रशासन के हस्तक्षेप से कुछ समय तक यह धंधा बंद रहा।

मांगें नहीं मानी गईं तो वे उग्र आंदोलन

समाज के लोगों का आरोप है कि अब तुमगांव थाने के पास फिर से देह व्यापार का नया अड्डा बन गया है। उनका कहना है कि थाना प्रभारी और पुलिस प्रशासन की जानकारी में यह सब चल रहा है। साहू समाज ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।



Source link