Terror of stray dogs in Birgaon: 2-year-old innocent bitten at several places, condition critical | बीरगांव में आवारा कुत्तों का आतंक: 2 साल की मासूम को कई जगह काटा, हालत नाजुक – Raipur News

Author name

September 7, 2025



आवारा कुत्तों का आंतक राजधानी रायपुर सहित आस-पास के इलाकों में थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को गाजी नगर वार्ड क्रमांक 29 में दो साल की मासूम बच्ची घर के बाहर गली में निकली थी कि आधा दर्जन आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। मासूम के सिर, हाथ औ

.

बच्ची के सिर से दो जगह से मांस का लोथड़ा निकल गया है। बच्ची के चिल्लाने पर आस-पास के लोग दौड़े और कुत्तों को भगाया। मासूम को उपचार के लिए डीकेएस अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। डॉक्टर्स की टीम मासूम के उपचार में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक गुलाम मुस्तफा बीरगांव निगम के गाजी नगर वार्ड क्रमांक 29 में परिवार के साथ रहते हैं। ऑटो चलाते हैं। शनिवार शाम पांच बजे अनाया घर के बाहर गली में निकली, तभी आधा दर्जन कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। बच्ची के शरीर में करीब पांच जगह कुत्तों के दांत और नाखून के निशान हैं। सिर, हाथ और गाल पर बेहद गहरी चोट है। बच्ची दर्द से परेशान है। वह लगातार रो रही है। बच्ची के सिर की दो जगह सर्जरी होगी। क्योंकि सिर में दो जगह से मांस अधिक निकल गया है।

बीरगांव के रहवासियों का कहना है कि कुत्तों का ऐसा आतंक है कि रात में अकेले नहीं निकल सकते। रात में कुत्ते सड़कों पर दौड़ाते हैं। इस तरह से घेर लेते हैं कि आप कहीं भाग नहीं सकते। यह एक जगह की बात नहीं है। पूरे वार्डों में ऐसा हो रहा है।

बीरगांव में रोज 10 से 15 लोगों को काट रहे कुत्ते

बीरगांव में आवारा कुत्ते रोजाना 10 से 15 लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। बीरगांव निगम के पास कुत्तों को पकड़ने, नसबंदी करने की कोई सुविधा नही है। इसके साथ ही कुत्तों के काटने के बाद लगाने वाले इंजेक्शन बीरगांव के सरकारी हास्पिटल में नहीं मिल रहे हैं, इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हल निकालने की कोशिश करेंगे ^ कुत्तों को पकड़ने का कोई संसाधन नही है, लेकिन घटन गंभीर है। जनप्रतनिधियों के साथ बैठकर इसका जल्द से जल्द हल निकालने की कोशिश करेंगे। -युगल किशोर उर्वाशा, कमिश्नर, बीरगांव नगर निगम



Source link