Chhattisgarh Korba CAF jawan shot dead his wife and brother-in-law | CAF जवान ने पत्नी-साले की गोली मारकर की हत्या: कोरबा में CM की ड्यूटी छोड़कर ससुराल पहुंचा, सर्विस राइफल से दो-दो गोलियां दागी – Chhattisgarh News

Author name

September 10, 2025


कोरबा जिले में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के जवान ने सर्विस राइफल से अपनी पत्नी और साले को गोली मार दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वजह घरेलू विवाद बताई जा रही है। आरोपी जवान को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना हरदी बाजार थाना इलाके

.

जानकारी के मुताबिक, मड़वारानी स्थित सीएएफ कैंप में जवान टेसराम बिंझवार उर्फ जगन्नाथ बिंझवार आरमोरार पद पर पदस्थ था। बुधवार सुबह मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में उसकी ड्यूटी लगी थी। लेकिन सुबह ड्यूटी छोड़कर पैदल ही महुआ-डी से अपने घर पहुंच गया।

CAF जवान ने सर्विस राइफल से अपनी पत्नी और साले को गोली मार दी।

CAF जवान ने सर्विस राइफल से अपनी पत्नी और साले को गोली मार दी।

सर्विस राइफल से दागी गोलियां

वहां से अपनी सर्विस राइफल उठाकर सीधे उमेंदी भांठा गांव पहुंचा। जिसके बाद गांव के मंदिर के पास उसने अपनी पत्नी और बड़े साले पर दो-दो गोलियां दाग दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

भाग रहे जवान को ग्रामीणों ने पकड़ा

वहीं, वारदात के बाद भागने की कोशिश कर रहे आरोपी जवान को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हरदी बाजार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ कर रही है। वहीं, सीएएफ कैंप के अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई है।

इस मामले में कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी का कहना है कि, शुरुआती जांच में घरेलू विवाद की वजह सामने आई है।

……………………………….

इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए…

CRPF जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली:6 पेज का सुसाइड नोट मिला, सुकमा के इंजरम में पदस्थ था MP का जवान

फाइल फोटो।

फाइल फोटो।

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। उसके पास से 6 पेज का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। हालांकि, उसमें क्या कुछ लिखा है इसका पता नहीं चल सका है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link