रायपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स की लैंडिंग बंद, बिजली गिरने से बंद हो गई थी नेविगेशन प्रणाली

Author name

September 11, 2025


Raipur Airport: छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर बुधवार की शाम बिजली गिरने से उपकरणों में आई खराबी के कारण उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ है। बुधवार की शाम को पांच फ्लाइट्स डाइवर्ट की गई थीं।

Publish Date: Thu, 11 Sep 2025 05:21:40 PM (IST)

Updated Date: Thu, 11 Sep 2025 05:23:54 PM (IST)

रायपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स की लैंडिंग बंद, बिजली गिरने से बंद हो गई थी नेविगेशन प्रणाली
रायपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स की लैंडिंग बंद

HighLights

  1. रायपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स की लैंडिंग बंद
  2. बिजली गिरने से बंद हो गई थी नेविगेशन प्रणाली
  3. बुधवार की शाम को हुई थीं पांच फ्लाइट्स डाइवर्ट

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर बुधवार की शाम बिजली गिरने से उपकरणों में आई खराबी के कारण उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ है। बुधवार की शाम को पांच फ्लाइट्स डाइवर्ट की गई थीं। गुरुवार दोपहर बाद तक खबर लिखे जाने तक चार फ्लाइट्स कैंसिल की गई हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी की दिल्ली से आई टीम मरम्मत के काम में लगी हुई है। अब तक उपकरण ठीक नहीं किया जा सका है। एयरपोर्ट पर सैकड़ों यात्री यात्रा शुरू करने का इंतजार कर रहे हैं।

बंद हो गई थी नेविगेशन प्रणाली

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार बिजली गिरने से नेविगेशन सिस्टम में खराबी आ गई है। भूमि-आधारित रेडियो नेविगेशन सिस्टम, डीवीओआर (डॉपलर वीएचएफ ऑम्निडायरेक्शनल रेंज), विमानों को गंतव्य के सापेक्ष उनकी स्थिति और दिशा निर्धारित करने में मदद करता है। एयरपोर्ट के निदेशक केके लहरे ने बताया कि नेविगेशन सिस्टम में खराबी के कारण कोलकाता, इंदौर, बेंगलुरु और दिल्ली की उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। मरम्मत के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- बड़ा हादसा टला… Raipur Airport बंद, पांच Flight डायवर्ट, एक विमान में MP विजय बघेल-IAS सोनमणी भी थे मौजूद

बुधवार को दो बार मौसम विभाग ने जारी की थी एरोड्रम चेतावनी

इससे पहले मौसम विभाग की ओर से बुधवार को दो बार एयरोड्रम चेतावनी भी जारी की गई थी। इस चेतावनी के अंतर्गत 150 नॉटिकल मील तक का इलाका आता है। इस परिधि में विमानों के संचालन को खतरनाक माना जाता है। इससे पहले बुधवार की शाम को कोलकाता और हैदराबाद से आ रही दो अलग-अलग फ्लाइट्स को भुवनेश्वर, दिल्ली से आ रही फ्लाइट को भोपाल, मुंबई व पुणे से आ रही फ्लाइट को नागपुर में लैंड कराना पड़ा था।



Source link