राजगढ़ में पिता-पुत्र ने कार सवार परिवार पर फेंका एसिड, छह लोग झुलसे

Author name

September 12, 2025


CG News: छत्तीसगढ़ के राजगढ़ में सवार पिता-पुत्र ने कार सवार लोगों के ऊपर एसिड फेंक दिया। छह लोग एसिड से झुलस गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने बाइक सवार पिता-पुत्र और उनके परिचित नीलेश शिवहरे पर केस दर्ज किया है।

Publish Date: Fri, 12 Sep 2025 10:14:44 PM (IST)

Updated Date: Fri, 12 Sep 2025 10:14:44 PM (IST)

राजगढ़ में पिता-पुत्र ने कार सवार परिवार पर फेंका एसिड, छह लोग झुलसे
राजगढ़ में पिता-पुत्र ने कार सवार परिवार पर फेंका एसिड (सांकेतिक तस्वीर)

नईदुनिया प्रतिनिधि, राजगढ़। हाईवे पर जलालपुरा गांव के पास गुरुवार रात बाइक सवार पिता-पुत्र ने कार सवार लोगों के ऊपर एसिड फेंक दिया। छह लोग एसिड से झुलस गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। गुरुवार रात करीब नौ बजे ब्यावरा से भंवर सिंह गुर्जर अपने परिवार के साथ कार से सुआखेड़ी जा रहे थे।

घायल हुए छह लोग

जलालपुरा गांव के पास उसकी कार सामने से आ रही एक बाइक से टकरा गई। इस पर उनके बीच विवाद होने लगा। करीब डेढ़ घंटे तक समझाने का दौर चला। जहां विवाद हुआ उसके समीप में एक दूध का केंद्र था, वहां एसिड की बाटल मौजूद थी। उसे बाइक सवार फूल सिंह यादव और उसके बेटा अभिषेक ने उठाकर कार सवारों पर फेंक दिया। इसमें कार सवार छह लोग घायल हो गए।

पुलिस ने दर्ज किया केस

पुलिस ने बाइक सवार पिता-पुत्र और उनके परिचित नीलेश शिवहरे पर प्रकरण दर्ज किया है। पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया, जबकि नीलेश फरार है। एसिड अटैक में भंवर सिंह, गासेपाल गुर्जर, रामगोपाल, राजू गुर्जर, बने सिंह, कमल सिंह झुलसे हैं। वे एक ही परिवार से हैं। किसी की पीठ झुलसी है तो किसी का हाथ, गाल, सीना व चेहरा झुलसा है। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



Source link