4700 trees felled for construction of two-lane road | टू-लेन सड़क निर्माण के लिए 4700 पेड़ों की कटाई: बलरामपुर-रामानुजगंज के बीच काटे जा रहे पेड़; 29 किमी लंबी रोड बनेगी – Balrampur (Ramanujganj) News

Author name

September 13, 2025



बलरामपुर जिले में रामानुजगंज के बीच नेशनल हाईवे 343 पर 29 किलोमीटर लंबी टू-लेन सड़क का निर्माण जल्द शुरू होने वाला है। सड़क निर्माण से पहले वन विभाग मार्ग में आने वाले पेड़ों की कटाई कर रहा है।

.

बलरामपुर रेंज में अब तक 2500 पेड़ काटे जा चुके हैं। रामानुजगंज रेंज में 2427 पेड़ों की कटाई प्रस्तावित थी। इनमें से 2200 से अधिक पेड़ काटे जा चुके हैं। केवल 225 पेड़ शेष हैं।

शुक्रवार (12 सितंबर) को पेड़ कटाई के दौरान एक पेड़ हाईवे पर गिर गया। इससे करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। वन विभाग के कर्मचारियों ने तुरंत पेड़ को हटाकर यातायात बहाल किया।

पेड़ कटाई का काम पूरा

बलरामपुर रेंजर निखिल सक्सेना ने बताया कि पेड़ कटाई का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि अभियान में सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इससे जनहानि या दुर्घटना की आशंका नहीं रहेगी।

वन विभाग और निर्माण एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं। टू-लेन सड़क बनने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी। इससे क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी।



Source link