NTPC’s JCB runs on Hanuman temple in Raigarh, Chhattisgarh | रायगढ़ में हनुमान मंदिर पर चला NTPC का जेसीबी: खंडित हुई प्रतिमा, पीड़ित ने थाना में शिकायत दर्ज करायी, कंपनी अधिकारी बोले- कई बार नोटिस दिया जा चुका – Raigarh News

Author name

September 15, 2025


चोटीगुड़ा में अधिग्रहण किए गए जमीन से घर खाली कराने के लिए तोड़फोड़ किया गया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में हनुमान मंदिर पर JCB चलाकर मूर्ति को खंडित कर दिया गया। यह आरोप उस मकान मालिक का है, जिसके घर में हनुमान जी का मंदिर था। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में NTPC ने जेसीबी से अधिग्रहण किए गए जमीन से घर को खाली कराया जा रहा थ

.

चोटीगुड़ा में रहने वाला शोभनाथ मिश्रा ने थाना में लिखित शिकायत किया है। जिसमें उल्लेख है कि उसके घर में हनुमान जी की मूर्ति घर के अंदर आंगन में विराजमान थी।

जिसकी पूजा उसके परिवार व गांव के लोगों द्वारा किया जाता था। वर्तमान में गांव में NTPC द्वारा मकान को अधिग्रहण कर लिए हैं, कहकर जेसीबी और अन्य मशीन लाकर तोड़फोड़ किया गया।

शोभनाथ ने अपने आवेदन में बताया कि 11 सितंबर को कंपनी के द्वारा मकान को तोड़ने का नोटिस दिया गया और अगले दिन 12 सितबंर की सुबह NTPC के अखिलेश सिंह यादव, अचुतानंद साहू, विजय कुमार सोइंग, एसडीएम, डीपी अधिकारी और अन्य कर्मचारी-अधिकारी उपस्थित होकर जबरन घर को तोड़फोड़ करने लगे।

उसने बताया कि पूर्व में मकान का मुआवजा भी नहीं दिया गया है। जिस संबंध में कई बार परिवार वालों द्वारा NTPC कार्यालय में आवेदन दिया गया था।

चोटीगुड़ा में मंदिर तोड़फोड़ के बाद खंडित पड़ी प्रतिमाएं

चोटीगुड़ा में मंदिर तोड़फोड़ के बाद खंडित पड़ी प्रतिमाएं

जानबुझ कर मंदिर तोड़ने का आरोप लिखित शिकायत में यह भी बताया कि यह जानते हुए कि घर के अंदर मंदिर है और उसमें श्री हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित है। उनकी मूर्ति को जान बुझकर खण्डित किया गया।

हमारी धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाने के लिए जेसीबी मशीन और हाईड्रा मशीन से तोड़फोड़ कराया गया। शोभनाभ मिश्रा ने आवेदन में बताया कि उसके द्वारा पूर्व में NTPC से मांग की थी कि यदि मूर्ति को हटाना हो, तों विधिवत् प्राण प्रतिष्ठा कर अन्यत्र जगह स्थापित किया जाएगा।

एफआईआर दर्ज करने की मांग इसके बाद भी अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा जान बुझकर मंदिर को तोड़ा गया है और मूर्ति को अपने साथ ले जाकर कहीं फेंक दिया गया है। शोभनाथ मिश्रा ने शिकायत में कहा है कि मंदिर को तोड़ने और मूर्ति को खण्डित कर हिन्दु घार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

मकान मालिक के द्वारा मामले को लेकर घरघोड़ा थाना में शिकायत दर्ज करायी गई है

मकान मालिक के द्वारा मामले को लेकर घरघोड़ा थाना में शिकायत दर्ज करायी गई है

FIR नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे स्थानीय निवासी अजीत गुप्ता ने कहा कि चोटीगुड़ा में मकान को तोड़ते समय NTPC के अधिकारियों के द्वारा हमारे जो ईष्ट देव बजरंग बली हैं, उनके मंदिर को तोड़ते हुए मूर्ति को खंडित किया गया है।

यह कंपनी का बहुत ही गलत रवैय्या है। बिना पूजापाठ किए जहां मूर्ति को जबरन ले गए। इससे हमारी हिंदु भावना को आहत हुई है। अगर संबंधित कंपनी के अधिकारियों के उपर FIR दर्ज नहीं होता है, तो आगे चलकर कंपनी के बाहर आंदोलन किया जाएगा।

कई सारी मूर्ति बनाकर रखे थे गांव के सरपंच भूपदेव सिदार ने बताया कि मूर्ति को जेसीबी से नहीं तोड़ा गया है। जिसका घर है वहां कई सारी मूर्तियां बनाकर वह रखा था।

जो प्रतिमा टूटी है, उसका पूजापाठ गांव के लोगों के द्वारा नहीं किया जाता था। उसने बताया कि जो मूर्ति टूटने की बात कह रहे हैं वे कोटरीमाल में रह रहे हैं।

कई बार दिया गया नोटिस इस संबंध में NTPC तिलाईपल्ली के जनसंपर्क अधिकारी यशराज सोनी ने बताया कि चोटीगुड़ा से 350 परिवार अन्यत्र स्थान पर शिप्ट हो चुके हैं, लेकिन 4-5 परिवार जबरिया रह रहे हैं। जबकि मुआवजा भी दे दिया गया है।

अधिग्रहण किए गए जमीन को खाली कराने के लिए प्रशासन से सहयोग मांगा गया। NTPC कंपनी अतिक्रमण नहीं हटाती और अधिकारियों की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया जा रहा था। घर के बाहर हनुमान जी की मंदिर सुरक्षित है, लेकिन घर के भीतर ऐसे कैसे हो गया, उसे लेकर कंपनी में भी जांच चल रही है।



Source link