Accused of cheating women self help group arrested | महिला स्व सहायता समूह से धोखाधड़ी के आरोपी पकड़ाए: अंबिकापुर से 3 आरोपी गिरफ्तार, किस्त पटाने के नाम पर 3.80 लाख निकलवाए थे – Jashpur News

Author name

September 16, 2025



जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश के तहत महिला स्व सहायता समूह से धोखाधड़ी के मामले में तीन फरार आरोपियों को अंबिकापुर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है।

.

जानकारी के मुताबिक, 2020 में ग्राम विमड़ा की महिला स्व सहायता समूह को आरोपी राजेश कुमार गुप्ता ने भारत फाइनेंस कंपनी से कर्ज निकलवाने का प्रस्ताव दिया। उसने किस्तें खुद पटाने और 5-5 हजार रुपए एक्स्ट्रा देने का वादा किया।

नोटिस आने के पर हुआ खुलासा

समूह की महिलाओं ने कंपनी से 3 लाख 80 हजार 500 रुपए निकलवाए। आरोपियों ने शुरुआती किस्तें जमा करने के बाद भुगतान बंद कर दिया। फाइनेंस कंपनी के नोटिस आने पर महिलाओं को ठगी का पता चला।

कलेक्टर कार्यालय में की गई थी शिकायत

पीड़ितों ने कलेक्टर कार्यालय में शिकायत की। जांच में आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने राजेश कुमार गुप्ता (27), अयोध्या प्रसाद गुप्ता (57) और गीता देवी (50) को गिरफ्तार किया है।

फरार आरोपी की तलाश जारी

तीनों ग्राम दरिमा, जिला सरगुजा के रहने वाले हैं। इससे पहले एक आरोपी जगत नायक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। एक अन्य आरोपी लोकेश नायक अभी फरार है। SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश जारी है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link