A bus carrying CRPF jawans overturned in Balod, 4 seriously injured. | बालोद में CRPF जवानों से भरी बस पलटी..4 गंभीर घायल: छुट्टी से लौट रहे थे, रायपुर से बीजापुर जा रही थी बस; ड्राइवर-कंडक्टर भागे – Balod News

Author name

September 20, 2025


छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शुक्रवार (19 सितंबर) रात CRPF जवानों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस रायपुर से बीजापुर जा रही थी। तभी जिले के शिकारीटोला मोड़ के पास हादसा हुआ। मामला दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र का है।

.

इस बस में छुट्टी से लौट रहे 16 सीआरपीएफ जवान, एक ASI और अन्य यात्री सवार थे। हादसे में 4 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि एक जवान के हाथ में गंभीर चोट आई है। करीब 19 लोगों को मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। गंभीर घायलों को रायपुर रेफर किया गया है।

घायल यात्रियों का अस्पताल में इलाज जारी है।

घायल यात्रियों का अस्पताल में इलाज जारी है।

रात डेढ़ बजे की घटना

जानकारी के मुताबिक, पायल ट्रेवल्स की यात्री बस (क्रमांक CG 07 CJ 6003) रायपुर से बीजापुर के भोपालट्टनम कैंप की ओर जा रही थी। देर रात लगभग 12:15 बजे से 1:30 बजे के बीच यह कुसुमकसा से 2 किलोमीटर आगे शिकारीटोला मोड़ पर पलट गई।

बताया जा रहा है कि हादसे से कुछ देर पहले बस रुकी थी और उसके बाद तेज रफ्तार में चल रही थी। अचानक मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से बस पलट गई।

19 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

हादसे में यात्री डॉ. मेहुल सुराणा (32 साल) को गंभीर चोट आई है, जिन्हें रायपुर रेफर किया गया है। अन्य 3 घायलों की हालत भी नाजुक बताई जा रही है। करीब 19 घायलों का प्राथमिक उपचार दल्लीराजहरा के शहीद अस्पताल में किया गया। घायल जवानों और यात्रियों का सामान व मोबाइल बस के नीचे दब गए।

ड्राइवर और कंडक्टर भागे

हादसे के बाद बस में अफरातफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव शुरू किया। दुर्घटना का सही कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

बस में छुट्टी से लौट रहे 16 सीआरपीएफ जवान सवार थे, जिनमें एएसआई सुभाष सिंह भी शामिल हैं। सभी जवान भोपालट्टनम कैंप जा रहे थे। हादसे के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link