NHM employees return after a month | एक महीने बाद NHM कर्मचारियों की वापसी: 3 मांगें मानी, 7 पर कमेटी गठित; कर्मचारियों ने कहा- हड़ताल खत्म नहीं स्थगित हुई है – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News

Author name

September 20, 2025


छत्तीसगढ़ में एक महीने से चल रही NHM कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित हो गई है। सभी कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर लौट आए हैं।

.

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के NHM संघ के जिला अध्यक्ष बृजमोहन करौलिया ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि हड़ताल खत्म नहीं हुई है, केवल स्थगित की गई है।

10 सूत्रीय मांगों में से 3 मांगें मानी

कर्मचारियों की 10 सूत्रीय मांगों में से 3 मांगें मान ली गई हैं। शेष 7 मांगों के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के साथ हुई बैठक में कमेटी की रिपोर्ट पर जल्द विचार करने का आश्वासन मिला है।

25 पदाधिकारियों को वापस लेने पर भी सहमति

हड़ताल के दौरान बर्खास्त किए गए 25 पदाधिकारियों को वापस लेने पर भी सहमति बनी है। एक महीने से चली इस हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई थीं। अब सभी कर्मचारियों के काम पर लौटने से स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य हो जाएंगी।



Source link