CG Crime: कोटा के गनियारी गांव से चार दिन पहले लापता हुए 37 वर्षीय यतेंद्र गुप्ता का शव देवरीखुर्द स्टापडेम के पास मिला है। युवक गुरुवार को बिना बताए घर से निकले थे। स्वजन ने कोटा पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस अब युवक के घर से निकलने और मौत के कारणों की जांच कर रही है।
Publish Date: Mon, 22 Sep 2025 08:41:03 AM (IST)
Updated Date: Mon, 22 Sep 2025 08:41:03 AM (IST)

HighLights
- गनियारी का युवक चार दिन से लापता था।
- युवक का शव देवरीखुर्द स्टापडेम में मिला।
- पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: कोटा क्षेत्र के ग्राम गनियारी से गायब युवक की लाश चार दिन बाद देवरीखुर्द स्टापडेम के पास मिली है। आसपास के लोगों की मदद से शव पानी से निकलवाया गया। रविवार को पीएम नहीं होने के कारण शव चीरघर में रखवा दिया गया है। पुलिस स्वजन से पूछताछ कर रही है। इससे युवक के घर निकलने और पीएम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।
कंप्यूटर सेंटर चलाता था
आधार कार्ड से हुई पहचान