Excitement in Pendra on Agrasen Jayanti | अग्रसेन जयंती पर पेंड्रा में उत्साह: शोभायात्रा से लेकर मैराथन तक कई कार्यक्रम, रक्तदान शिविर भी लगा – Gaurela News

Author name

September 22, 2025


पेंड्रा में अग्रसेन जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। अग्रसेन भवन से नगर के प्रमुख मार्गों तक शोभायात्रा निकाली गई। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। अग्रवाल और मारवाड़ी समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

.

समारोह समिति के अध्यक्ष शारदा चरण पसारी के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम और रक्तदान शिविर शामिल थे। आदम निज़ाम परिवार ने शोभायात्रा में शामिल लोगों को फलाहार कराया।

जालान परिवार द्वारा स्वर्गीय प्रहलाद जालान की स्मृति में अग्र मैराथन का आयोजन किया गया। अग्रसेन चौक से शुरू हुई दौड़ में 120 से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग में पामगढ़ के चंद्र प्रकाश रात्रे प्रथम, अकलतरा के मनोज यादव द्वितीय और बिलासपुर के राजेश मरावी तृतीय रहे। महिला वर्ग में बलरामपुर की अंशुमाला बेग प्रथम, पतगवा की प्रीति सलाम द्वितीय और तारा सलाम तृतीय स्थान पर रहीं।

विजेताओं को क्रमश: 5100, 3100 और 1100 रुपये की नगद राशि दी गई। नगर पालिका अध्यक्ष राकेश जालान ने कहा कि मैराथन का उद्देश्य महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को आगे बढ़ाना और युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाना है।

मौके पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अरुणा गणेश जायसवाल, प्रमोद गोयल, मुकेश सुल्तानिया, विकास जालान, नितिन अग्रवाल सहित नगर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शोभा यात्रा में ओम प्रकाश बंका, श्रवण जालान, शिव कुमार अग्रवाल, मामन चंद गोयल, सौरभ सुल्तानिया, दीपक गोयल, महेश बंका, राकेश सुल्तानिया, आनंद गोयनका, हर्ष गोयल, प्रमोद गोयल, संदीप अग्रवाल सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष विकाश महलवाला, कोषाध्यक्ष विकाश जालान व रतन गोयनका, सचिव चारु अग्रवाल व मिहिर मित्तल, पत्रिका प्रभारी नितेश अग्रवाल, मीडिया एवं प्रचार प्रभारी सुमित जालान और रिशी पसारी सहित बड़ी संख्या में सदस्य शामिल रहे।



Source link