Cyber Fraud: बिलासपुर में होटल सेंट्रल पाइंट में सेमिनार आयोजित कर लोगों से डिजिटल करंसी में निवेश के नाम पर 24 लाख रुपये की ठगी की गई है। जालसाजों ने प्रतिदिन एक प्रतिशत मुनाफे का लालच दिया। कुछ दिन मुनाफा देने के बाद, जालसाजों ने साइट हैक होने का बहाना बनाया और फिर अपना घर छोड़कर फरार हो गए। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है।
Publish Date: Mon, 29 Sep 2025 08:54:13 AM (IST)
Updated Date: Mon, 29 Sep 2025 09:02:47 AM (IST)

HighLights
- प्रतिदिन 1% मुनाफे का लालच देकर 24 लाख की ठगी।
- होटल में सेमिनार कर लोगों से करवाया गया था निवेश।
- साइट हैक होने का बहाना बनाकर जालसाज हुए फरार।
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: होटल सेंट्रल पाइंट में सेमिनार के बहाने बुलाकर लोगों से 24 लाख रुपये निवेश कराए गए। इसके बाद साइट हैक होने का झांसा देकर जालसाज भाग निकले। जब धोखाधड़ी की जानकारी हुई तब पीड़ितों ने थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की है। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
ऐसे बुना ठगी का जाल
जालसाजों ने साफ्टवेयर हैक हो जाने का दिया बहाना
सेमिनार के बहाने फंसाए जा रहे लोग
यह भी पढ़ें- बीच सड़क पर युवतियों की गुंडागर्दी: युवक को मारे तमाचे और आंखों में डाला मिर्ची पाउडर, Video viral