रायपुर कलेक्ट्रेट ऑफिस के रिकॉर्ड रूम की छत गिरी, मलबे में दबीं जरूरी फाइलें

Author name

September 30, 2025


रायपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में रविवार को तड़के कमरा नंबर 8 का छत गिर गया। इस घटना में किसी को चोट नहीं आयी मगर बताया जा रहा है कि मलबे के नीचे कई महत्वपूर्ण फाइलें दब गई हैं। इस कमरे का उपयोग रिकॉर्ड रूम के रूप में किया जाता है।

By Deepak Shukla

Publish Date: Sun, 28 Sep 2025 01:57:44 PM (IST)

Updated Date: Sun, 28 Sep 2025 02:01:05 PM (IST)

रायपुर कलेक्ट्रेट ऑफिस के रिकॉर्ड रूम की छत गिरी, मलबे में दबीं जरूरी फाइलें
रायपुर कलेक्ट्रेट परिसर में रूम नंबर-8 की छत गिरी

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: राजधानी रायपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में रविवार तड़के बड़ा हादसा टल गया। सुबह करीब 4 बजे रूम नंबर-8 की छत गिर गई। गनिमत यह रही की घटना भोर के समय हुई, जब कमरे में कोई नहीं था।

naidunia_image

कलेक्ट्रेट के इस कमरे का रिकॉर्ड रूम के रूप में उपयोग किया जाता है। हादसे के समय कमरा खाली था, क्योंकि हाल ही में यहां काम कर रहे कर्मचारियों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया था। यदि स्टाफ मौजूद होता तो गंभीर हादसा हो सकता था। बताया जाता है कि महिलाकर्मी अक्सर इसी कमरे में लंच करती थीं। छत गिरने से कमरे के भीतर रखी कई महत्वपूर्ण फाइलें धूल और मलबे में दब गईं।



Source link