CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के मौसम पर बंगाल की खाड़ी के निम्नदाब का असर, इन इलाकों में बारिश की संभावना

Author name

October 4, 2025


बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्नदाब के क्षेत्र का असर प्रदेश के मौसम पर पड़ रहा है। शुक्रवार को प्रदेश के बिलासपुर और उत्तरी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। वहीं शनिवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। उत्तरी जिलों में बारिश होने की अधिक संभावना है।

Publish Date: Sat, 04 Oct 2025 08:02:29 AM (IST)

Updated Date: Sat, 04 Oct 2025 08:08:52 AM (IST)

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के मौसम पर बंगाल की खाड़ी के निम्नदाब का असर, इन इलाकों में बारिश की संभावना
उत्तरी छत्तीसगढ़ में बारिश होने की संभावना

HighLights

  1. शनिवार को उत्तरी छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना
  2. बंगाल की खाड़ी में बने
निम्न दाब का क्षेत्र का प्रभाव
  3. रविवार से आएगी बारिश की गतिविधियों में होगी कमी

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र बनने से मध्य छत्तीसगढ़ में मौसम बदला हुआ है। शुक्रवार को इसके प्रभाव से बिलासपुर में दिन में झाड़ी जैसी स्थिति रही। वहीं प्रदेश के अन्य इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ स्थानों पर रात को झमाझम मेघ बरसे। शनिवार को भी मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। पांच अक्टूबर से बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है।

4 अक्टूबर का मौसम

मौसम विभाग की माने, तो प्रदेश में चार अक्टूबर को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने और भारी बारिश होने की संभावना है। भारी बारिश का क्षेत्र मुख्यतः उत्तर छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है। पांच अक्टूबर से बारिश की गतिविधि में लगातार कमी होने की संभावना है।

बना हुआ है यह सिस्टम

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि एक अवदाब अंदरुनी ओडिशा के ऊपर स्थित है और यह 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके शुरुआती दौर में उत्तर उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए अंदरुनी ओडिशा और उसके बाद उत्तर की ओर आगे बढ़ते हुए उत्तर छत्तीसगढ़ के ऊपर पहुंचने के बाद, इसके लगातार कमजोर होकर एक चिन्हित निम्न दाब के क्षेत्र के रूप में अगले 24 घंटे में परिवर्तित होने की संभावना है। एक द्रोणिका अंदरुनी ओडिशा के ऊपर स्थित अवदाब के केंद्र से उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश तक छत्तीसगढ़ से होते हुए 1.5 किलोमीटर से 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

बिलासपुर का हाल

इधर शुक्रवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए थे, रुक-रुककर बारिश भी होती रही। हल्की बारिश के कारण झड़ी जैसी स्थिति रही। इस वजह से आम जनजीवन प्रभावित हुआ। नवरात्र के बाद दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और झांकी पर भी इसका असर हुआ। हालांकि भक्तों का उत्साह कब नहीं हुआ। अरपा नदी के तट पर देर रात तक भीड़ जुटती रही। मौसम में बदलाव के चलते दिन का तापमान सामान्य से कम रहा। अधिकतम तापमान लगभग 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।



Source link