हसबैंड का पीछा करना पड़ा महंगा; सड़क पर पति-पत्नी में खुलेआम मारपीट, काउंटर FIR दर्ज

Author name

October 5, 2025


रायपुर के आंबेडकर चौक क्षेत्र में शनिवार देर रात एक पति-पत्नी के बीच विवाद सड़क पर आ गया। पत्नी ने पति के किसी अन्य महिला से संबंध के शक में पीछा किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में गाली-गलौज और मारपीट हुई। इस घटना के बाद, मौदहापारा थाना में पति इरफान खान और पत्नी फिजा रजा ने एक-दूसरे के खिलाफ काउंटर FIR दर्ज कराई है।

Publish Date: Sun, 05 Oct 2025 06:44:59 PM (IST)

Updated Date: Sun, 05 Oct 2025 06:45:42 PM (IST)

हसबैंड का पीछा करना पड़ा महंगा; सड़क पर पति-पत्नी में खुलेआम मारपीट, काउंटर FIR दर्ज
सड़क पर पति-पत्नी में खुलेआम मारपीट (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. रायपुर में पति-पत्नी में सड़क पर झगड़ा, मारपीट।
  2. अन्य महिला के शक में पत्नी ने पति का पीछा किया।
  3. मौदहापारा थाने में दोनों पक्षों ने काउंटर FIR कराई।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: राजधानी के आंबेडकर चौक क्षेत्र में शनिवार देर रात पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि मामला सड़क पर खुलेआम गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंच गया। घटना के बाद थाना मौदहापारा में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ काउंटर FIR दर्ज कराई है।

अन्य महिला से संबंध का शक

पत्नी फिजा रजा ने बताया कि उसका विवाह करीब दो वर्ष पूर्व इरफान से हुआ था। शादी के बाद संबंध बिगड़ने पर वह अधिकतर मायके में रहने लगी। फिजा को शक था कि उसके पति का किसी अन्य महिला से संबंध है। इसी कारण उसने चार अक्टूबर की रात अपने भाई साहिल अहमद के साथ पति का पीछा किया। रात करीब 11:30 बजे उसने देखा कि इरफान न्यू शांतिनगर स्थित टंडन डेयरी गली से एक महिला को कार में बैठाकर ले जा रहा था।

यह भी पढ़ें- मधुमक्खियों के झुंड ने खेत में काम कर रहे लोगों पर किया हमला, 2 की मौत 6 घायल

पीछा करने पर वह माना रोड होते हुए आंबेडकर चौक पहुंचा, जहां फिजा के मुताबिक दोनों ने उसे गाली-गलौज कर गला दबाया और हाथ-मुक्कों से मारपीट की, जिससे उसे गले, हाथ और सिर पर चोटें आईं। वहीं, इरफान खान ने कहा कि वह महिला के साथ कार से घर लौट रहा था, तभी उसकी पत्नी फिजा, साला साहिल और अन्य लोगों ने कार को पीछे से टक्कर मारी और उस पर हमला किया। इरफान ने बताया कि उसे सिर, कान और हाथ में चोट आई जबकि महिला को भी सिर व हाथ में दर्द है।

यह भी पढ़ें- MP Top News: फ्लाईओवर पर गंदगी, चाकूबाजी से मौत; विधानसभा अध्यक्ष के बेटे की रैली से जाम, मोहन भागवत का एकता संदेश



Source link