Bilaspur की अनोखी लव स्टोरी… 75 वर्षीय दादू ने 45 वर्षीय आरती संग रचाई शादी, शामिल हुए बहू, नाती-पोते

Author name

October 10, 2025


CG News: दादूराम गंधर्व व आरती त्रिवेदी की शादी इन दिनों सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है। दोनों की शादी का वीडियो वायरल होने के बाद लोग काफी कमेंट भी कर रहे हैं। कोई इस शादी को बवाल बता रहा है, तो कोई इसे राधे श्याम 2.0 बता रहा है।

Publish Date: Fri, 10 Oct 2025 10:10:35 PM (IST)

Updated Date: Fri, 10 Oct 2025 10:10:35 PM (IST)

Bilaspur की अनोखी लव स्टोरी... 75 वर्षीय दादू ने 45 वर्षीय आरती संग रचाई शादी, शामिल हुए बहू, नाती-पोते
75 वर्षीय दादू ने 45 वर्षीय आरती संग रचाई शादी।

HighLights

  1. 75 वर्षीय दादू ने 45 वर्षीय आरती संग रचाई शादी
  2. इस शादी में नातीन, पोता व बहुएं हुए शामिल
  3. शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर हो रही है वायरल

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। शहर के चिंगराजपारा में 75 वर्षीय दादूराम गंधर्व ने 45 वर्षीय आरती त्रिवेदी संग सात फेरे लिए। अपने से 30 साल छोटी महिला से प्रेम विवाह दादूराम ने उसी मंदिर में किया, जिसे उन्होंने अपनी पहली पत्नी की याद में बनाया था। इस शादी में खास बात यह रही की नातिन, पोते व बहू भी शामिल हुए।

प्रेम-प्रसंग को शादी में बदला

लाल जोड़े में सजी 45 वर्षीय आरती और 75 वर्षीय दादूराम ने गुरुवार को दो साल पुराने प्रेम संबंध को पहचान दी। उन्होंने आरती संग सात फेरे लेकर दोबारा दांपत्य जीवन में प्रवेश किया। इस शादी को देखकर मोहल्ले वाले पहले तो चौंके, लेकिन बाद में खुशी और तालियों से दंपति का स्वागत किया। दूल्हा बने दादूराम व दुल्हनिया बनी आरती ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

30 वर्ष छोटी महिला से की शादी

दादूराम ने बताया कि उनकी पहली पत्नी की मौत काफी दिनों पहले हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद वह अकेले रोजी-मजदूरी किया करते थे। पत्नी की याद में उन्होंने मंदिर बनवाया था, इसी मंदिर में आरती से उनकी मुलाकात हुई। दोनों के बीच धीरे-धीरे बातचीत होने लगी और फिर दोनों ने एक होने का निर्णय लिया और अब सात फेरो के बंधन में बंध गए।

दिल जवान तो उम्र मायने नहीं रखती

दादूराम गंधर्व व आरती ने कहा कि दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे और दोनों ने साथ रहने का निर्णय लिया और शादी कर ली। दिल जवान हो तो मोहब्बत की कोई उम्र नहीं होती। आरती ने भी कहा कि मैंने अपनी पसंद से शादी की है। उम्र की कोई सीमा नहीं होती है।



Source link