Mother and daughter’s bodies found floating in a pond | तालाब में तैरती मिली मां-बेटी की लाश: बलरामपुर में 2 दिन से लापता थे, मौत का कारण संदिग्ध – Balrampur (Ramanujganj) News

Author name

October 12, 2025


तालाब से शव निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

बलरामपुर रामानुजगंज जिले में एक मां और उसकी सात साल की बेटी का शव तालाब में तैरता मिला हैं। दोनों 10 अक्टूबर की रात से लापता थीं। मृतकों की पहचान अंकिता पंडो (26) और उसकी बेटी खुशबू के रूप में हुई है। मामला त्रिकुंडा थाना क्षेत्र का है।

.

जानकारी के अनुसार, अंकिता और उसके पति कृष्णा पंडो अपनी बेटी के साथ 10 अक्टूबर की शाम वाड्रफनगर से अपने गांव महुली जिनोहापारा आए थे। कृष्णा पंडो अपने चाचा के घर दूसरे मोहल्ले चले गए और मां-बेटी को घर जाने के लिए कहा।

अगली सुबह जब कृष्णा घर पहुंचे तो दोनों वहां नहीं थीं, जिसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई। रविवार (12 अक्टूबर) सुबह मजीठा बांध के तालाब में दोनों के शव तैरते हुए पाए गए।

रामानुजगंज जिले में मां-बेटी की लाश तालाब में मिली।

रामानुजगंज जिले में मां-बेटी की लाश तालाब में मिली।

पीएम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

घटना की सूचना 12 अक्टूबर की सुबह करीब 9:30 बजे त्रिकुंडा थाने को दी गई। थाना प्रभारी जवाहर तिर्की के नेतृत्व में पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मर्ग कायम किया।

पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या का मामला है या हत्या की साजिश।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ शुरू कर दी है।



Source link