Singhdev said – I am ready to become the CM for one day. | सिंहदेव बोले-1 दिन का CM बनने राजी…शपथ चंद्राकर के घर: कहा- अजय इस्तीफे-मंजूरी की बात कर चुके होंगे, स्वास्थ्य मंत्री बोले- सिर्फ फिल्मों में संभव – Chhattisgarh News

Author name

October 13, 2025


छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव ने कहा कि अजय चंद्राकर का आभार। मैं एक दिन का मुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार हूं। उन्होंने अभी सीएम बनाया तो नहीं, बनाने के लिए कहा है। मैं जाऊंगा उनके यहां। अजय चंद्राकर शपथ ग्रहण की तैयारी करें।

.

वहीं इस पर स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि टीएस बाबा सिर्फ नायक जैसी फिल्म में सीएम बन सकते हैं। 25-50 साल तक कांग्रेस की संभावना नहीं है। ऐसे में केवल मूवी में ही बाबा को CM बनाया जा सकता है, जैसे फिल्म नायक में अनिल कपूर एक दिन के लिए CM बने थे।

गवर्नर साहब से और CM साय से बात कर रखे होंगे चंद्राकर

अजय चंद्राकर के बयान को लेकर सिंहदेव ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि अजय चंद्राकर गवर्नर साहब से और विष्णुदेव साय से बात कर रखे रहेंगे। एक का इस्तीफा और दूसरे की मंजूरी के लिए बात तय करके रखेंगे। अजय चंद्राकर के घर में शपथ ग्रहण होगा।

साथ ही सिंहदेव ने कहा कि अजय चंद्राकर के साथ करीब डेढ़ दशक काम करने का मौका मिला है। वे सुलझे हुए राजनेता हैं। हालांकि उनका अंदाज मजाकिया भी होता है। यह बयान मजाकिया वाला है। हालांकि वह कह रहे हैं CM बनाने के लिए तो मैं CM बनने के लिए तैयार हूं।

अब जानिए क्या है पूरी कहानी ?

दरअसल, बिलासपुर में पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव ने कहा था कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व के साथ चुनाव लड़ेगी। साथ ही कहा कि मैं कभी नहीं कहूंगा कि मुझे मुख्यमंत्री नहीं बनना है। ऐसा कौन कहेगा कि मैं CM नहीं बनना चाहता।

इस बयान पर अजय चंद्राकर ने शनिवार को बिलासपुर में कहा था कि बाबा को हम CM बनाकर सम्मान कर देंगे, क्योंकि कांग्रेस में तो उनका कुछ नहीं होगा। किसी को भी कोई हसरत लेकर ऊपर नहीं जाना चाहिए। इसी दुनिया में उसे पूरा कर लेना चाहिए। उनको गांधी परिवार ने धोखा दिया है।

स्वास्थ्य मंत्री बोले- फिल्म में CM बन सकते हैं सिंहदेव

वहीं रविवार को सरगुजा में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि, अजय चंद्राकर ने किस भाव से बयान दिया, वह नहीं बता सकता। भाजपा की 54 सीटें हैं। उन्हें उनकी ही पार्टी ने बोला था कि CM बनाएंगे। उनकी 72 सीटें थीं। वे तो उनको एक दिन के लिए भी सीएम नहीं बनाए, अभी तो कोई प्रश्न ही नहीं उठता है।

मंत्री जायसवाल ने कहा कि, 25-50 साल तक कांग्रेस की संभावना नहीं है। ऐसे में केवल मूवी में ही सीएम बनाया जा सकता है, जैसे अनिल कपूर की फिल्म नायक में एक दिन के लिए CM बने थे।

स्वास्थ्य मंत्री बोले-फिल्मों में ही सीएम बन सकते हैं TS

स्वास्थ्य मंत्री बोले-फिल्मों में ही सीएम बन सकते हैं TS

……………………………………..

इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए…

चंद्राकर बोले-सिंहदेव को एक दिन का CM बना देंगे:कहा-साय की कुर्सी पर बैठाकर सम्मान कर देंगे, सिंहदेव बोले थे-कभी नहीं कहूंगा मुख्यमंत्री नहीं बनना

अजय चंद्राकर ने कहा कि टीएस सिंहदेव को एक दिन का CM बना देंगे। सिंहदेव ने कहा था कि उन्हें मुख्यमंत्री बनने की इच्छा है।

अजय चंद्राकर ने कहा कि टीएस सिंहदेव को एक दिन का CM बना देंगे। सिंहदेव ने कहा था कि उन्हें मुख्यमंत्री बनने की इच्छा है।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने बिलासपुर में कहा कि हम टीएस सिंहदेव को एक दिन का मुख्यमंत्री बना देंगे। अगर वो चाहें तो साय की कुर्सी पर बैठाकर उनकी यह इच्छा हम पूरी कर देंगे। हम सीएम बनाकर उनका सम्मान कर देंगे, क्योंकि कांग्रेस में तो उनका कुछ होना नहीं है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link