युवती से दोस्ती कर आरोपी युवक ने रेप कर किया ब्लैकमेल।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कॉलेज छात्रा से सूरजपुर के युवक ने पहले दोस्ती की, जिसके बाद उसे प्यार करने का वादा किया। फिर शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने युवती का अश्लील वीडियो बना लिया फिर उसे ब्लैकमेल कर लगातार शारीरिक शो
.
टीआई निलेश पांडेय ने बताया कि 19 साल की लड़की कॉलेज की छात्रा है। वहीं, सूरजपुर के मानपुर थाना क्षेत्र के जामा मस्जिद के पास रहने वाला साजिद अहमद (25) पिता मुस्ताक अहमद भी सरकंडा क्षेत्र में किराए के मकान में रहता था। करीब साल भर पहले युवक-युवती की पहचान हुई, जिसके बाद युवक ने सोशल मीडिया के जरिए उससे बातचीत शुरू की। इस दौरान उनके बीच दोस्ती हो गई। फिर युवक ने युवती से प्यार का इजहार किया और शादी करने का वादा किया। युवती भी उसकी बातों में आ गई।

पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
किराए के मकान में ले जाकर किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल युवती ने पुलिस को बताया कि फरवरी माह में युवक उसे घूमाने के बहाने ले गया। इस दौरान उसे सरकंडा क्षेत्र के अपने किराए के घर में ले गया, जहां शादी करने का झूठा वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने चुपके से अपने मोबाइल पर युवती का अश्लील वीडियो बना लिया।
40 फोटो-वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल आरोपी साजिद ने युवती का अलग-अलग 40 फोटो वीडियो बनाया, जिसे सोशल मीडिया और उसके परिचितों के पास भेजकर उसे बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा, जिसके बाद लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाते रहा, जिससे युवती प्रेग्नेंट हो गई।
शादी का दबाव बनाने पर जान से मारने दी धमकी युवती ने प्रेग्नेंट होने पर शादी करने का दबाव बनाया, तब साजिद ने उसका गर्भपात करा दिया। इसके बाद उसे घर बुलाकर जान से मारने की धमकी देने लगा। उसकी हरकतों से युवती मानसिक तनाव में आ गई। शारीरिक और मानसिक शोषण से तंग आकर युवती ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद वो हिम्मत जुटाकर अपनी मां के साथ शिकायत लेकर सरकंडा थाने पहुंची। उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।