धनतेरस से पहले रेलवे सुरक्षा बल ने बिलासपुर-ईतवारी एक्सप्रेस में पकड़ा 3.37 करोड़ का सोना-चांदी, कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई

Author name

October 14, 2025


रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने बिलासपुर-इतवारी एक्सप्रेस ट्रेन में एक व्यक्ति को 3.37 करोड़ के सोने-चांदी के आभूषणों के साथ पकड़ा है। आरोपी के पास से किसी प्रकार उचित दस्तावेज और बिल नहीं मिला। राजस्व विभाग की टीम ने कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

Publish Date: Tue, 14 Oct 2025 02:55:43 PM (IST)

Updated Date: Tue, 14 Oct 2025 02:59:26 PM (IST)

धनतेरस से पहले रेलवे सुरक्षा बल ने बिलासपुर-ईतवारी एक्सप्रेस में पकड़ा 3.37 करोड़ का सोना-चांदी, कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई
3.37 करोड़ का सोना-चांदी के साथ तस्कर गिरफ्तार

HighLights

  1. बिलासपुर-ईतवारी एक्सप्रेस से 3.37 करोड़ का सोना-चांदी पकड़ा
  2. 02 किलो 683 ग्राम सोना और 07 किलो 440 ग्राम चांदी बरामद
  3. आरोपी के पास से नहीं मिला कोई दस्तावेज, कस्टम एक्ट में मामला दर्ज

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: नागपुर के रेलवे सुरक्षा बल मंडल टास्क टीम ने सोना तस्करी के खिलाफ कार्रवाई में बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने गाड़ी संख्या 12855 बिलासपुर-ईतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस में स्पेशल ड्राईव चेकिंग के दौरान एक तस्कर के पास से 3.27 करोड़ की सोने और 10.44 लाख के चांदी के जवेर बरामद किया है।

naidunia_image

जानकारी के अनुसार टीम ने आमगाव से गोंदिया के मध्य स्लीपर कोच एस-06 मे एक संदेही पुरूष को मुखबीर की सूचना चेंकिंग के लिए पकड़ा। व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम नरेश पंजवानी (पिता-टेकचंद पंजवानी, उम्र-55 वर्ष, निवासी-श्रीनगर बम्बा भवन के पास गोंदिया, थाना-सिटी गोंदिया, जिला-गोंदिया) बताया, जिसके पास रखे थैले की जांच करने पर उसमे सोने-चांदी की ज्वेलरी बरामद हुई।

naidunia_image

3.37 करोड़ का सोना-चांदी बरामद

टीम को प्राप्त सोने का कुल वजन लगभग 02 किलो 683 ग्राम जिसकी कुल कीमत लगभग-3.27 करोड़ और चांदी की ज्वेलरी कुल वजन – 07 किलो 440 ग्राम जिसकी कुल कीमत लगभग-10.44 लाख पाई गई। जब्त सामान की कुल कीमत लगभग- 3.37 करोड़ आंकी गई है ।

यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य मंत्री के पीए ने बीच सड़क पर मनाया पत्नी का Birthday, Chhattisgarh High Court ने लगाई फटकार

आरोपी के खिलाफ कार्रवाई

पकडे गए व्यक्ति के द्वारा बरामद सोने और चांदी के संबध में उचित दस्तावेज और बिल प्रस्तुत नहीं किया जा सका । इस संबध में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट ने आरोपी को राजस्व खुफिया निदेशालय, नागपुर की टीम के समक्ष पेश किया। डीआरआई टीम ने उपरोक्त सोने और चांदी की छड़ और आभूषणों को जब्त कर लिया और कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई की गई ।



Source link