CG Weather Update: छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई के साथ ही बदला मौसम का मिजाज, अब धीरे-धीरे ठंड देने लगेगी दस्तक

Author name

October 18, 2025


छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही मौसम शुष्क हो गया है। रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शुक्रवार को प्रदेश में हल्के बादल रहेंगे, लेकिन बारिश नहीं होगी। तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा, अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Publish Date: Fri, 17 Oct 2025 09:48:01 AM (IST)

Updated Date: Fri, 17 Oct 2025 10:23:42 AM (IST)

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई के साथ ही बदला मौसम का मिजाज, अब धीरे-धीरे ठंड देने लगेगी दस्तक
मानसून की विदाई के साथ ही छटने लगे हैं बादल। फाइल फोटो

HighLights

  1. दक्षिण-पश्चिम मानसून की पूरे छत्तीसगढ़ से विदाई।
  2. रायपुर में आंशिक रूप से मेघमय आसमान की संभावना।
  3. दो दिन बाद कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना।

रायपुर। नईदुनिया प्रतिनिधि। दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार, शुक्रवार यानी 17 अक्टूबर को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। आसमान में हल्के बादल जरूर रहेंगे, लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार, 16 अक्टूबर को दक्षिण-पश्चिम मानसून की पूरे देश से वापसी हो गई। इसके साथ ही पूर्वोत्तर मानसून सक्रिय हो गया है और उसकी वर्षा गतिविधियां तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्रप्रदेश, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल-माहे में शुरू हो गई हैं।

अंबिकापुर में सबसे कम तापमान दर्ज हुआ

प्रदेश में फिलहाल किसी बड़े मौसम तंत्र का प्रभाव नहीं है। हालांकि, उत्तरी झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में औसत समुद्र तल से लगभग 3.1 किलोमीटर ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, लेकिन इसका असर छत्तीसगढ़ पर नहीं पड़ेगा।

गुरुवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रहा। तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है और आने वाले 24 घंटों में भी मौसम शुष्क रहेगा।

दो दिन में हल्की बारिश के आसार

रायपुर शहर के लिए स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार को आसमान आंशिक रूप से मेघमय रहेगा। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दो दिनों के बाद प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।



Source link