Doctor Accused of Molesting Pregnant Woman During Ultrasound in Bhilai | अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची गर्भवती के प्राइवेट-पार्ट को डॉक्टर ने छुआ: जांच के बहाने मशीन की आड़ में गलत हरकत की; FIR दर्ज होते ही फरार – Chhattisgarh News

Author name

October 18, 2025


भिलाई में अल्ट्रासाउंड जांच के दौरान गर्भवती महिला से छेड़छाड़

दुर्ग जिले के भिलाई में गर्भवती महिला से जांच के दौरान छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। नेहरू नगर के डायग्नोस्टिक्स सेंटर में इलाज के लिए पहुंची महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है जिसके मुताबिक, डॉक्टर गिरीश वर्मा ने जांच के बहाने प्राइवेट पार्ट पर

.

मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने बताया कि वह अल्ट्रासाउंड के लिए पहुंची थी। उस समय जांच कक्ष में कोई नर्स या अन्य महिला स्टाफ मौजूद नहीं थी। डॉक्टर ने मशीन की आड़ में यह हरकत की, जिससे वह घबरा गई। फिलहाल डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल डॉक्टर फरार है।

डॉक्टर के खिलाफ थाने में मामला दर्ज, डॉक्टर फरार हैष

डॉक्टर के खिलाफ थाने में मामला दर्ज, डॉक्टर फरार हैष

असहज करने वाली हरकत करने का आरोप

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार (16 अक्टूबर) को भिलाई टाउनशिप की रहने वाली गर्भवती महिला अपने रूटीन अल्ट्रासाउंड के लिए नेहरू नगर स्थित सेंटर पहुंची थी। महिला का आरोप है कि जांच के दौरान डॉक्टर गिरीश वर्मा ने उसे असहज करने वाली हरकत की।

पति को पूरा बात बताई, दोनों पहुंचे थाने

डरी-सहमी महिला ने जांच खत्म होते ही तुरंत सेंटर से बाहर निकलकर अपने पति को पूरी बात बताई। इसके बाद दोनों सीधे सुपेला थाना पहुंचे और आरोपी डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। महिला का कहना है कि डॉक्टर की हरकत से वह मानसिक रूप से बेहद आहत है और उसे न्याय चाहिए।

बता दें कि गिरीश वर्मा डायग्नोस्टिक और पैथोलॉजी लैब में काम करता है। भिलाई के नेहरू नगर चौक में चंदूलाल चंद्राकार हॉस्पिटल के पीछे इमाजेस लैब है। जहां वह काम करता है। इस मामले में दैनिक भास्कर ने डॉक्टर से सपंर्क करने की कोशिश की, लेकिन डॉक्टर ने फोन रिसीव नहीं किया।

दुर्ग पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर

दुर्ग पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर

सुपेला थाने में डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज

घटना के बाद से शहर के मेडिकल संस्थानों में मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। शिकायत मिलते ही सुपेला पुलिस ने आरोपी डॉक्टर गिरीश वर्मा के खिलाफ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत से जुड़ी धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस ने तुरंत जांच की प्रक्रिया शुरू की है।

दुर्ग पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि, “महिला की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सेंटर के सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए हैं और तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है। पीड़िता का बयान दर्ज किया गया है तथा मेडिकल जांच भी कराई जा रही है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।”

……………………

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

चेकअप के बहाने ट्रेनी डॉक्टर को छूने लगा सीनियर:पीड़िता बोली- तबीयत पूछने के नाम पर अश्लील हरकत की, कोरबा में FIR दर्ज

कोरबा मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर से छेड़छाड़। सीनियर डॉक्टर के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

कोरबा मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर से छेड़छाड़। सीनियर डॉक्टर के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक ट्रेनी डॉक्टर ने सीनियर डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मुताबिक सीनियर डॉक्टर ने कहा कि तुम्हारी तबीयत ठीक नहीं लग रही है, मैं चेकअप कर देता हूं। फिर जबरदस्ती शरीर को छूने लगा। पढ़ें पूरी खबर…



Source link