CG Weather Update: मौसम ने फिर बदली करवट, अगले 2 दिनों में इन इलाकों में हो सकती है बारिश

Author name

October 20, 2025


छत्तीसगढ़ में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेशभर में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं आने वाले दिनों में बस्तर संभाग सहित कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। जिससे प्रदेश में ठंड तेजी से बढ़ेगी।

Publish Date: Sun, 19 Oct 2025 08:29:35 AM (IST)

Updated Date: Sun, 19 Oct 2025 08:32:19 AM (IST)

CG Weather Update: मौसम ने फिर बदली करवट, अगले 2 दिनों में इन इलाकों में हो सकती है बारिश

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: राजधानी रायपुर और प्रदेश के कई हिस्सों में रात का तापमान गिर गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 1.5 डिग्री कम है। सापेक्ष आद्रता 82 प्रतिशत सुबह और 67 प्रतिशत शाम रिकॉर्ड की गई।

बिलासपुर, पेंड्ररोड और दुर्ग में भी तापमान सामान्य से थोड़ा कम रहा। प्रदेश के दक्षिणी हिस्से यानी बस्तर संभाग में अगले दो दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है, जिसमें बिलासपुर में अचानक तेज बारिश हुई। सबसे अधिक 90 मिमी बारिश अंतागढ़ में रिकॉर्ड की गई।

न्यायधानी में शनिवार को मौसम शुष्क बना रहा। सुबह धूप खिलने के बाद दिनभर चमक बनी रही। शाम को हल्की ठंड घुलने लगी। दिवाली की चहल-पहल के बीच मौसम अब करवट लेने को तैयार है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि 21 से 24 अक्टूबर के बीच आसमान में बादल उमड़ सकते हैं और हल्की गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। फिलहाल रात में हल्की ठंडक बढ़ी है और दिन का तापमान भी सामान्य से नीचे है।

मौसम ले सकता है करवट

मौसम विशेषज्ञ अब्दुल सिराज खान के अनुसार, उत्तर झारखंड और उसके आसपास एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जिसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ के मौसम में हल्की हलचल देखी जा रही है। हालांकि फिलहाल बिलासपुर में मौसम शुष्क बना हुआ है, पर दिवाली के बाद इस सिस्टम का असर धीरे-धीरे दिखाई दे सकता है। शहर में शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री दर्ज किया गया।



Source link