CG News: दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा जब हुआ जब घर वाले दिवाली की पूजा कर रहे थे, उस दौरान एक दस वर्षीय मासूम बच्ची खेलते-खेलते अचानक फिसल कर गिर गई। गिरते समय उसकी आंख में पूजा करने वाली घंटी घुस गईं, जो सीधे आंख को चिरते हुए मस्तिक में घुस गईं। गंभीर हालत में बच्ची को देर रात सिम्स लाया गया।
Publish Date: Wed, 22 Oct 2025 03:45:01 PM (IST)
Updated Date: Wed, 22 Oct 2025 03:45:01 PM (IST)

HighLights
- मासूम की आंख में घुसा पूजा करने वाली घंटी
- 10 वर्षीय मासूम को गंभीर हालत में भेजा एम्स
- सिम्स में दिवाली में पहुंची थी 10 वर्षीय बच्ची
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा जब हुआ जब घर वाले दिवाली की पूजा कर रहे थे, उस दौरान एक दस वर्षीय मासूम बच्ची खेलते-खेलते अचानक फिसल कर गिर गई। गिरते समय उसकी आंख में पूजा करने वाली घंटी घुस गईं, जो सीधे आंख को चिरते हुए मस्तिक में घुस गईं। गंभीर हालत में बच्ची को देर रात सिम्स लाया गया। जहां इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए तत्काल रायपुर एम्स रिफर कर दिया गया। जहां डाक्टरों की विशेष टीम उसका इलाज कर रही है।
खेलते-खेलते आंख में घुसी पूजा की घंटी
मस्तूरी निवासी दीपक सिंह अपने परिवार के साथ 20 अक्टूबर की रात पूजा कर रहेगा थे। जहां पर ही उसकी दस साल की बेटी काव्या सिंह खेल रही थी और इसी समय पूजा के पास आकर खेलने लगी और अचानक ही उसका पैर फिसल गया और गिरने पर नीचे रखी पूजा करने वाली घंटी आंख में धस गईं और देखते ही देखते दिवाली की खुशी गमगीन हो गईं और घर में हड़कंप मच गया। इसके बाद उसे नजदीक के अस्पताल में लाया गया, जहां से उसे सिम्स रेफर किया गया।