DPI will take action against surplus teachers | छत्तीसगढ़ में अतिशेष शिक्षकों पर DPI करेगा कार्रवाई: युक्तियुक्तकरण के बाद जिन्होंने ज्वाइन नहीं किया उन पर सख्ती; शासन से मिली अनुमति – Chhattisgarh News

Author name

October 23, 2025


छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा चलाए गए स्कूलों और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया के तहत अतिशेष (सरप्लस) शिक्षकों को अब कड़े अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

.

लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने स्पष्ट किया है कि युक्तियुक्तकरण के बाद जारी पदस्थापना आदेशों के बावजूद आज की तारिख तक कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले टीचरों के खिलाफ अब नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। शासन ने इसकी अनुमति दे दी है।

​क्या है मामला?

​राज्य शासन, स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार राज्यभर में युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया पूर्ण की गई थी। इस प्रक्रिया में अतिशेष शिक्षकों की पदस्थापना जिला, संभाग और संचालनालय स्तर पर गठित समितियों द्वारा काउंसिलिंग के माध्यम से की गई थी।

​डीपीआई द्वारा जारी पत्र में यह सामने आया कि पदस्थापना आदेश जारी होने के काफी समय बाद भी कुछ शिक्षकों ने नए स्थान पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। इसे प्रशासनिक अनुशासन का गंभीर उल्लंघन माना गया है।

शासन ने दी कार्रवाई की अनुमति

​संभागीय संयुक्त संचालकों (जॉइंट डायरेक्टर्स) ने ऐसे शिक्षकों की विस्तृत सूची (गोशवारा सहित) शासन को प्रेषित की थी और उनके खिलाफ आवश्यक अनुशासनात्मक कार्यवाही की अनुमति मांगी थी। बताया जा रहा है शासन ने इस प्रस्ताव पर विचार करने के बाद अपनी सहमति दे दी है।

​लापरवाही पर होगी कार्रवाई

​लोक शिक्षण संचालनालय ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि युक्तियुक्तकरण के बाद जारी पदस्थापना आदेश का पालन न करना और कार्यभार ग्रहण न करना प्रशासनिक अनुशासन का सीधा उल्लंघन है। शासन इस प्रकार की लापरवाही को अत्यंत गंभीरता से ले रहा है।

​अब क्या होगा?

​शासन की सहमति मिलने के बाद, अब लोक शिक्षण संचालनालय जल्द ही ऐसे लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

माना जा रहा है कि इस कार्रवाई से विभाग में प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना करने वाले अन्य कर्मचारियों के लिए एक कड़ा संदेश जाएगा।

……………………..

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

युक्तियुक्तकरण के बाद टीचर्स नहीं ले रहे ज्वाइनिंग… वेतन रोका: लेकिन नहीं बनी बात,अब विभाग ने समस्या सुनने डिवीजन और स्टेट लेवल पर बनाई कमेटी

छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग ने एक दिन पहले युक्तियुक्तकरण के बाद नए स्कूलों में ज्वॉइनिंग नहीं करने वालों के खिलाफ डिसीप्लीनरी एक्शन लेने के निर्देश संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को दिए थे। इन शिक्षकों का वेतन रोकने का आदेश था। पढ़ें पूरी खबर…



Source link