Villager dies due to electric shock from MCB | MCB में ग्रामीण की करंट लगने से मौत: खलरा जंगल में मिला शव, दीपावली की रात रिश्तेदार के बच्चे को खोजने गया था – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News

Author name

October 23, 2025


एमसीबी जिले के केल्हारी थाना क्षेत्र के ग्राम खलरा के जंगल में एक व्यक्ति का शव मिला है। प्राथमिक जांच में व्यक्ति की मौत करंट लगने से होने की आशंका जताई जा रही है। केल्हारी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

.

मृतक की पहचान पुष्वा राम अगरिया के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, पुष्वा राम अगरिया दीपावली की रात अपने एक दूर के रिश्तेदार के बच्चे को खोजने जंगल की ओर गए थे। उस रात से ही वह लापता थे।

मृतक के हाथ और पैर जले पाए गए

केल्हारी थाना प्रभारी टिकेश्वर यादव ने बताया कि मृतक के हाथ और पैर जले हुए पाए गए हैं। प्राथमिक जांच से यह संकेत मिलता है कि उनकी मौत बिजली के झटके से हुई है। उन्होंने आशंका जताई कि मृतक बिना टॉर्च के जंगल में गया होगा और करंट की चपेट में आ गया होगा।

आसपास नहीं मिला कोई तार

हालांकि, शव के आसपास कोई तार नहीं मिला है। यह भी बताया गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर आवारा मवेशियों और जंगली जानवरों से फसलों को बचाने या उन्हें पकड़ने के लिए जंगल में अवैध रूप से बिजली के तार लगाए जाते हैं। पुलिस को संदेह है कि पुष्वा राम अगरिया ऐसे ही किसी अवैध बिजली के तार की चपेट में आ गए होंगे।



Source link