छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। शनिवार को उसका खून से लथपथ शव मातर मड़ई के कार्यक्रम स्थल से करीब 200 मीटर दूर मिला। घटना के बाद से गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
.
यह घटना धमतरी जिले के केरेगांव थाना क्षेत्र के माकरदोना गांव में हुई। गांव में 24 अक्टूबर को मातर मड़ई का कार्यक्रम था। इसी रात अज्ञात हमलावरों ने चाकू से 5 से ज्यादा वार कर युवक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान ग्राम झूरातराई निवासी भानु प्रताप मांडवी (24) के रूप में हुई है।

आटा चक्की में करता था काम
वह रामदयाल का बेटा था और धमतरी में आटा चक्की में काम करता था। भानु प्रताप 23 अक्टूबर को काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था और 24 अक्टूबर को मातर मड़ई के लिए अपने चाचा पुनूराम मांडवी के घर माकरदोना आया हुआ था।
आरोपियों के तलाश में पुलिस
मृतक के भाई राकेश मांडवी ने बताया कि भानु प्रताप के शरीर पर चाकू से 5 से ज्यादा वार के निशान थे, जिसमें दो वार दिल के पास थे। फिलहाल, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।