Chhattisgarh Raigarh minor girl car driver accident 3 people died VIDEO | नाबालिग लड़की ने कार से महिला समेत 3 को कुचला,VIDEO: बाइक सवारों के सिर फटे, कुचलकर गाड़ी से उतरकर भागे, अब आरोपी बेटी-पिता गिरफ्तार – Chhattisgarh News

Author name

November 3, 2025


छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नाबालिग लड़की ने बाइक सवार 3 लोगों को कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौके पर मौत हो गई। अब पुलिस ने नाबालिग लड़की और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हा के चाल्हा चौक के पास का है।

.

वहीं, इस हादसे का लाइव CCTV फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है बेकाबू कार क्रमांक CG BE 1285 सड़क किनारे खड़ी महिला और बाइक सवार 2 युवकों को रौंद दिया। कार रॉन्ग साइड से आ रही थी। टक्कर मारने के बाद कार से लड़की और 2 युवक उतरते दिखाई दिए। वहीं, प्रत्यक्षदर्शी ने भी बताया कि कार लड़की चला रही थी।

देखिए हादसे की ये तस्वीरें…

महिला और बाइक सवारों को तेज रफ्तार कार कुचलते हुए निकल गई।

महिला और बाइक सवारों को तेज रफ्तार कार कुचलते हुए निकल गई।

घटना के बाद कार से युवती समेत 3 लोग उतरे और मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद कार से युवती समेत 3 लोग उतरे और मौके से फरार हो गए।

महिला और बाइक सवारों को कुचला

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा 30 अक्टूबर को हुआ था। मरने वालों में रामपुर की रहने वाली ललिता मिंज (35) शामिल है, जो रोड किनारे खड़ी थी। जबकि बाइक सवार परसदा निवासी फकीर मोहन पटेल (33) और मैनपाट निवासी अमित किंडो (26) कापू की ओर जा रहे थे। तभी कार ने तीनों को रौंदा। गंभीर चोट लगने से मौके पर ही तीनों की मौत हो गई।

लड़की चला रही थी कार

प्रत्यक्षदर्शी प्रभा तिर्की ने बताया कि, वह घटना के दौरान होटल में समोसा लेने गई थी। तभी उसने देखा कि महिला रोड किनारे खड़ी थी। गाड़ी बहुत तेजी से आई। महिला को पहले टक्कर मारने के बाद बाइक सवारों को ठोक दिया। कार में 3 लोग सवार थे। जिसमें 2 लड़के और एक लड़की थी। कार लड़की चला रही थी।

टक्कर से सड़क पर गिरे, सिर फटा

कार की टक्कर से महिला उछलकर सड़क पर गिर पड़ी। दोनों बाइक सवार में से एक सड़क पर और दूसरा सड़क किनारे फेंका गया। सड़क पर टकराने से युवक का सिर फट गया है। वहीं दूसरे युवक को गंभीर चोट आई। दोनों के शव मौके पर पड़े हुए थे।

सड़क पर लहूलुहान पड़ी थी युवकों की लाश-

हादसे के बाद बाइक सवार दोनों युवकों के सड़क पर पड़े शव।

हादसे के बाद बाइक सवार दोनों युवकों के सड़क पर पड़े शव।

कार के ड्राइवर ने पहले महिला फिर बाइक सवार को मारी टक्कर।

कार के ड्राइवर ने पहले महिला फिर बाइक सवार को मारी टक्कर।

घटना में कार के सामने का हिस्सा भी डैमेज हो गया।

घटना में कार के सामने का हिस्सा भी डैमेज हो गया।

मैनपाट का रहने वाला था मृतक अमित

घटना के बाद आसपास के लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जहां तत्काल डॉयल 112 टीम की टीम मौके पर पहुंची और शवों को अस्पताल पहुंचाया। मैनपाट का रहने वाला अमित किंडो जेसीबी चालक था। वहीं फकीरचंद सारंगढ़ के गोबरसिंघा का रहने वाला था। दोनों किसी ठेकेदार के अंडर काम कर रहे थे।

हादसे के बाद कार को बीच सड़क पर छोड़कर फरार हो गए थे आरोपी।

हादसे के बाद कार को बीच सड़क पर छोड़कर फरार हो गए थे आरोपी।

नाबालिग लड़की और पिता गिरफ्तार

वहीं, पुलिस की जांच में यह तथ्य सामने आया कि, हादसे के समय कार चला रही लड़की नाबालिग थी। पुलिस ने लड़की को अभिरक्षा में लिया है। जबकि पिता घनश्याम महिलाने (47) निवासी मिरीगुड़ा को भी आरोपी बनाया गया है। दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

पिता घनश्याम महिलाने (47) निवासी मिरीगुड़ा को भी आरोपी बनाया गया है।

पिता घनश्याम महिलाने (47) निवासी मिरीगुड़ा को भी आरोपी बनाया गया है।

…………………………………….

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

रायगढ़ में बेकाबू कार ने 3 लोगों को कुचला, मौत:पहले महिला फिर बाइक सवारों को रौंदा; लोग बोले-कार युवती चला रही थी, आरोपी फरार

रायगढ़ में बेकाबू कार की टक्कर से महिला समेत 3 लोगों की मौत।

रायगढ़ में बेकाबू कार की टक्कर से महिला समेत 3 लोगों की मौत।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बेकाबू कार की टक्कर से 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और 2 युवक शामिल हैं। कार ने पहले महिला को टक्कर मारी, उसके बाद सामने से आ रही बाइक को रौंद दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link