2 officers absent in Pendra district office | पेंड्रा जनपद कार्यालय में 2 अधिकारी एब्सेंट: जिला पंचायत CEO जारी किया कारण बताओ नोटिस, आंगनबाड़ी केंद्रों का भी जायजा लिया – Gaurela News

Author name

November 5, 2025


गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) मुकेश रावटे ने जनपद पंचायत कार्यालय पेंड्रा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी पवन द्विवेदी और करारोपण अधिकारी कृपाल सिंह पैकरा अपने कार्यालय में गैरमौजूद

.

सीईओ मुकेश रावटे ने 3 नवंबर को यह औचक निरीक्षण किया था। उन्होंने जनपद पंचायत कार्यालय के साथ-साथ स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं में कार्यरत स्टाफ की उपस्थिति, कार्यालयीन रखरखाव और परिसर में साफ-सफाई की स्थिति का अवलोकन किया।

संतोषजनक नहीं मिलने पर होगी कार्रवाई

निरीक्षण में वरिष्ठ करारोपण अधिकारी कृपाल सिंह पैकरा और नरेगा कार्यक्रम अधिकारी पवन द्विवेदी को कार्य में लापरवाही बरतते हुए अनुपस्थित पाया गया। इस पर सीईओ रावटे ने जनपद सीईओ पेंड्रा नम्रता शर्मा को दोनों अधिकारियों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

नोटिस में अधिकारियों को अपनी अनुपस्थिति का संतोषजनक कारण बताने को कहा गया है। यदि उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया जाता है, तो उनके वेतन को अवैतनिक किया जा सकता है। इसके अलावा सीईओ ने कार्यालय परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के भी निर्देश दिए।



Source link