Mobile phones worth Rs 25 lakh stolen from a mobile shop in Ambikapur | मोबाइल दुकान से 25 लाख रुपये के मोबाइल की चोरी: सेंध लगाकर दुकान में घुसे चोर, मंहगे मोबाइल एवं नगदी लेकर भागे, कैश काउंटर सुरक्षित – Ambikapur (Surguja) News

Author name

November 6, 2025


अंबिकापुर के गुदरी चौक में संचालित गोलू मोबाइल में सेंध लगाकर घुसे चोरों ने करीब 25 लाख रुपये के मोबाइल की चोरी कर ली। चोर दुकान के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर घुसे थे। चोरों ने दुकान से सिर्फ मंहगे मोबाइलों की चोरी की है। कैश काउंटर को चोरों ने नही

.

जानकारी के मुताबिक, गुदरी चौक में संचालित गोलू मोबाइल के संचालक विक्रांत जायसवाल एवं विवेक जायसवाल बीती रात दुकान बंद कर अपने घर बौरीपारा चले गए थे। रात को अज्ञात चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार पर सेंध लगाई और छेद बनाकर अंदर घुस गए। चोरों ने दुकान में रखे मोबाइल सेटों को बाहर निकाल लिया। चोर जब दुकान में घुसे तो अंदर लगा अलर्ट अलार्म भी बजा था, लेकिन आसपास के रहने वालों ने इसपर ध्यान नहीं दिया।

दुकान के पीछे सेंध लगाकर घुसे चोर

दुकान के पीछे सेंध लगाकर घुसे चोर

सिर्फ मंहगे मोबाइल ले गए चोर चोरों ने दुकान में रखे करीब 100 मोबाइल सेटों को निकाल लिया। वे मोबाइल के डिब्बे निकालकर पीछे पहुंचे और सिर्फ आई फोन, सैमसंग, वनप्लस, ओप्पो, वीवो सहित अन्य कंपनियों के मंहगे मोबाइल अपने साथ ले गए। दुकान के पीछे सस्ते मोबाइलों को फेंक दिया।

दुकान के पीछे करीब 7 से 8 लाख रुपये कीमत के मोबाइल फोन पीछे फेंके हुए मिले। कुछ फोन के डिब्बे चोरों ने फेंक दिया और सिर्फ मोबाइल ले गए, जबकि मंहगे मोबाइल के पैक्ड डिब्बे लेकर चोर फरार हो गए।

CCTV में कैद हुआ अंदर घुसा युवक

CCTV में कैद हुआ अंदर घुसा युवक

डॉग स्क्वायड के साथ पहुंची पुलिस घटना की सूचना सुबह संचालकों को मिली तो वे मौके पर पहुंचे। चोर गुदरी चौक में संचालित सैलून दुकान के बगल से दुकान के पीछे पहुंचे थे। दुकान के पीछे खाली प्लाट में कचरे फेंके जाते हैं। सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वायड ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। दुकान के कैश काउंटर में कुछ नगदी एवं एक सोने की अंगूठी रखी हुई थी। चोरों ने कैश काउंटर को नहीं तोड़ा है। कैश काउंटर पुलिस को सुरक्षित मिला।

CCTV फुटेज की भी जांच

दुकान के अंदर लगे सीसी टीवी कैमरों में चोर कैद हुए हैं। वहीं आसपास लगे CCTV कैमरों की भी जांच की जा रही है। दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में सिर्फ एक चोर दुकान से सेट निकालते हुए दिखाई दे रहा है। संभवतः उसके साथी पीछे थे, जिन्हें अंदर घुसा युवक सेट के डिब्बे पास कर रहा था। उसकी पहचान की कोशिश भी की जा रही है।

दुकान के पीछे मिले मोबाइल के खाली डिब्बे

दुकान के पीछे मिले मोबाइल के खाली डिब्बे

बाहरी हो सकते हैं चोर, रैकी के बाद वारदात आशंका है कि चोर बाहर के बदमाश हो सकते हैं। चोरों ने पहले दुकान की रैकी की थी। इसके बाद चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। दुकान का संचालन करने वाले भाईयों विक्रांत एवं विवेक जायसवाल के अनुसार चोरी 25 लाख रुपये से अधिक के मोबाइल की हुई है। फिलहाल वे स्टॉक का मिलान कर रहे हैं।

नगर के बीच में हुई चोरी की इस घटना से लोग सहमे हुए हैं। अंबिकापुर में रात का तापमान गिरने से खासी ठंड पड़ रही है एवं रात में पूरे इलाके में सन्नाटा छा जाता है। चोरों ने इसका फायदा उठाकर बड़ी चोरी को अंजाम दिया है।



Source link