Priyal Tiwari wins International Bharatanatyam Competition | प्रियल तिवारी ने अंतरराष्ट्रीय भरतनाट्यम प्रतियोगिता जीती: मथुरा में आयोजित स्पर्धा में पेंड्रा की बेटी ने नाम रोशन किया – Gaurela News

Author name

November 6, 2025


गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा नगर की प्रियल तिवारी ने अंतरराष्ट्रीय भरतनाट्यम नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह प्रतियोगिता बृजभूमि मथुरा में आयोजित की गई थी, जहां प्रियल ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम रोशन कि

.

मथुरा में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रियल ने लगातार 12 मिनट तक हनुमान चालीसा पर आधारित भरतनाट्यम नृत्य प्रस्तुत किया। उनके इस प्रदर्शन ने निर्णायक मंडल को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिसे आयोजकों ने ‘अतिविशिष्ट नृत्य’ कहकर विशेष सराहना की।

समाजसेवी आलोक तिवारी की बेटी प्रियल तिवारी बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं। वे स्कूली शिक्षा में टॉपर होने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर पत्रकारिता में भी सक्रिय हैं और बेबाक लाइव इंटरव्यू के लिए जानी जाती हैं। कला और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में वे जिले के लिए प्रेरणास्रोत बन गई हैं। पिछले वर्ष उन्होंने भिलाई में आयोजित राज्य स्तरीय भरतनाट्यम प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

प्रियल ने अपनी इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि का श्रेय अपनी दादी इंदु तिवारी, माता-पिता आलोक तिवारी, गुरु मुक्ता रक्षित मैडम, रश्मि मिश्रा (पूर्व प्राचार्य, डीएवी पब्लिक स्कूल कुड़कई पेंड्रा) और वर्तमान प्राचार्य कोमल ओझा को दिया है।

उनकी इस उपलब्धि पर पूरे जिले में हर्ष की लहर है। नागरिकों, परिजनों और शिक्षकों ने प्रियल तिवारी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।



Source link