मनेंद्रगढ़ में पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह के खिलाफ कांग्रेसियों ने सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। यह शिकायत कांग्रेस नेत्री जारिता लेफ्तलांग के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी को लेकर है, जिसमें जिलाध्यक्ष की नियुक्ति के बदले राशि मांगने का
.
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। कांग्रेसियों ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में तत्काल कार्रवाई नहीं की गई, तो वे न्यायालय में परिवाद दायर करेंगे।
अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि बृहस्पति सिंह के बयान उनकी मानसिक असंतुलित स्थिति को दर्शाते हैं। उनको पहले ही कांग्रेस पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है, ऐसे में उनका पार्टी के शुभचिंतक होने का दावा निराधार है।
उन्होंने बृहस्पति सिंह की टिप्पणी को महिला जनप्रतिनिधि का अपमान और सामाजिक मर्यादा के खिलाफ बताया। अशोक श्रीवास्तव ने इसे सिंह के “राजनीतिक दिवालियापन और मानसिक असंतुलन” का प्रमाण करार दिया।

मनेंद्रगढ़ थाने में एफआईआर दर्ज
उन्होंने मनेंद्रगढ़ थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 500, 509 और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश सिंह ने कहा कि बृहस्पति सिंह का यह बयान राजनीतिक द्वेष और व्यक्तिगत हताशा का प्रतीक है।
कांग्रेस नेताओं ने बयान को बताया राजनीतिक द्वेष का प्रतीक
उन्होंने जोर दिया कि पार्टी से निष्कासित व्यक्ति को कांग्रेस की नीतियों या नेतृत्व पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। पूर्व महापौर डमरू रेड्डी ने कहा कि महिलाओं के सम्मान पर हमला किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने ऐसे बयानों को महिला सशक्तिकरण की भावना के विपरीत बताया।
जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो जनआंदोलन की चेतावनी
जिला प्रवक्ता और कार्यालय प्रभारी सौरव मिश्रा ने बताया कि यदि प्रशासन जल्द कार्रवाई नहीं करता है, तो जिला कांग्रेस संगठन महिला सम्मान की रक्षा और राजनीतिक मर्यादा के लिए जनआंदोलन शुरू करेगा।

जानिए बृहस्पति सिंह क्या कहा था ?
उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष बनाने के नाम पर दावेदारों से सह प्रभारी 5 से 7 लाख रुपए तक की रिश्वत मांग रही है। बृहस्पति सिंह का कहना है कि, बलरामपुर, बैकुंठपुर, अंबिकापुर, सूरजपुर और जशपुर जिलों से लगातार शिकायतें मिल रही हैं।
दावेदारों को एक नंबर से कॉल आ रहे हैं। जिसमें खुद को जरिता मैडम का पीए बताकर कहा जाता है कि जरिता जी बात करेंगी, फिर एक महिला की आवाज में ‘5 से 7 लाख दो, जिलाध्यक्ष बना देंगे’ जैसी बातें कही जा रही हैं।
बृहस्पति सिंह ने कांग्रेस की पूर्व छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा पर भी बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा टिकट बांटने के वक्त भी शैलजा ने कई प्रत्याशियों से पैसे वसूले थे। शैलजा की वजह से छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमजोर हुई और अब वही सिलसिला फिर दोहराया जा रहा है।