![]()
.
बूढ़ा सागर तालाब में मरी मछलियों की सफाई शुरू कर दी गई है। महापौर मधुसूदन यादव ने तालाब पहुंचकर निरीक्षण किया। जिसके बाद अफसरों को निर्देशित कर तालाब की सफाई शुरू कराई गई।
बता दें कि तालाब में गंदगी की वजह से लगातार मछलियां मर रही थीं। जिससे तेज दुर्गंध की स्थिति बनी हुई थी। महापौर यादव के निरीक्षण के बाद निगम के अमले ने सफाई शुरू की है। वहीं तालाब में गंदगी को नियंत्रित करने के लिए जरूरी दवाइयों का भी छिड़काव किया गया है। महापौर ने आसपास के लोगों से तालाब में गंदगी नहीं फेंकने की अपील की है। वहीं गंदे पानी को रोकने लिए नियमित रूप से संपवेल चालू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निगम आयुक्त व मत्स्य विभाग के उप संचालक से स्थिति नियंत्रण होने तक व समय समय पर मॉनिटरिंग करने कहा।