Bilaspur Deputy Chief Commercial Manager Kaushik Mitra sexual harassment allegations | रेलवे अफसर पर महिला-क्लर्क ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप: बोली-जिम की सेल्फी मांगते,कंफर्टेबल होकर मिलने और बॉयफ्रेंड के बारे में पूछते, GM से शिकायत – Bilaspur (Chhattisgarh) News

Author name

November 10, 2025



दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर के डिप्टी चीफ कमर्शियल मैनेजर कौशिक मित्रा पर चांपा में पदस्थ महिला कमर्शियल क्लर्क ने छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता ने रेलवे के महाप्रबंधक (GM) को लिखित शिकायत की है। जिसमें 12 बिंदुओं में पूर

.

शिकायत में महिला ने बताया कि अधिकारी वॉट्सऐप चैट के जरिए लगातार परेशान करता था। वह रोज़ाना महिला को जिम की सेल्फी भेजने के लिए कहता, उसके बॉयफ्रेंड के बारे में पूछता और अशोभनीय बातें लिखता था। यहां तक कि चैट में “कहां कंफर्टेबल होकर मिल सकते हैं” जैसी बातें भी लिखी गईं।

GM को दी लिखित शिकायत

पीड़िता ने इन सबका स्क्रीनशॉट सबूत के रूप में GM को दिया है। हालांकि शिकायत के बाद जोनल स्तर पर जांच समिति गठित की गई, लेकिन दो महीने बीत जाने के बाद भी जांच रिपोर्ट सामने नहीं आई है।महिला का आरोप है कि रेलवे के कुछ अधिकारी फाइल दबाए बैठे हैं। मामले को जानबूझकर ठंडे बस्ते में डाला जा रहा है।



Source link