Chhattisgarh Balod Maharashtra-passing car secret chamber 3 crore cash | महाराष्ट्र-पासिंग कार के गुप्त चैंबर से मिले 3 करोड़ कैश: बालोद में पुलिस की चेकिंग देख भागने लगे, घेराबंदी कर पकड़े गए, दो हिरासत में – Chhattisgarh News

Author name

November 12, 2025



छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पुलिस ने महाराष्ट्र पासिंग क्रेटा कार (MH 04 MA 8035) से 3 करोड़ कैश बरामद किया है। जिसे गुप्त चैंबर बनाकर छुपा रखे थे। कार में सवार दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। मामला बालोद थाना इलाके का ह

.

जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच गुंडरदेही इलाके में पुलिस चेकिंग चला रही थी। यह देख कार सवार भागने लगे। बालोद पुलिस ने नाकाबंदी की और बालोद-दुर्ग मुख्य मार्ग स्थित पड़कीभाट बायपास के पास कार को पकड़ लिया।

कार की तलाशी के दौरान सीट के नीचे एक गुप्त चैम्बर मिला। जिसमें लाखों के नोट रखे हुए थे। चैम्बर में ताला लगा हुआ था। जिसे पुलिस ने खोलकर नोट बरामद किए। बताया जा रहा है कि, 3 करोड़ रुपए कैश मिले हैं। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई है।

नोटों की गिनती जारी

बालोद एसपी योगेश पटेल और एसडीओपी देवांश सिंह राठौर ने खुद थाने पहुंचकर कैश की गिनती करवाया। पुलिस ने बताया कि, यह पैसा कहां से लाया जा रहा था। कहां भेजा जा रहा था, इसकी जांच की जा रही है।

आयकर विभाग हैंडओवर करेंगे पैसे

एसडीओपी राठौर ने बताया कि, फिलहाल जांच जारी है। रुपए की सटीक जानकारी गिनती पूरी होने के बाद दी जाएगी। आगे की कार्रवाई के लिए मामला आयकर विभाग (आईटी) को सौंपे जाने की तैयारी की जा रही है।



Source link