Chhattisgarh Sakti – Accused of sending mason for not paying bribe | ‘पानी को शराब बताकर राज मिस्त्री को जेल भेजा’: परिजनों का आरोप- 2 हेड कॉन्स्टेबल ने मांगे 1 लाख, नहीं देने पर झूठे केस में फंसाया – Chhattisgarh News

Author name

November 12, 2025


छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दो पुलिसकर्मी पर युवक से रिश्वत मांगने और झूठे केस में फंसाने का आरोप लगा है। पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि उन्होंने 70 लीटर पानी को शराब बताकर एक युवक से एक लाख रुपए की मांग की और पैसे न देने पर उसे जेल भेज दिया। मामला हसौद

.

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवक का नाम महेंद्र मित्तल है। जो कि ग्राम मल्दा का रहने वाला है। आरोप है कि हसौद थाने में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल नंदू साहू और अश्वनी जायसवाल ने पीना को शराब बताकर पैसों की डिमांड की। रकम नहीं मिलने पर झूठा केस बनाकर जेल भेज दिया।

इस मामले में परिजनों ने एसपी प्रफुल्ल ठाकुर को आवेदन सौंपकर मामले में जांच और कार्रवाई की मांग की है। जिस पर एएसपी का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

देखिए पहले ये तस्वीर…

CCTV फुटेज में महेंद्र मित्तल पन्नी ले जाता हुआ नजर आया।

CCTV फुटेज में महेंद्र मित्तल पन्नी ले जाता हुआ नजर आया।

पुलिसकर्मी और ढाबा कर्मचारी बोरी में पन्नी डालवाते दिखे।

पुलिसकर्मी और ढाबा कर्मचारी बोरी में पन्नी डालवाते दिखे।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, महेंद्र मित्तल (40) पेशे से राज मिस्त्री है। वह 9 नवंबर को अपने निजी काम से हसौद आया था, तभी हसौद थाने में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल नंदू साहू और अश्वनी जायसवाल ने उसे रोक लिया। जिसके बाद उसे गाड़ी में बैठाकर करीब डेढ़ घंटे तक घुमाते रहे।

इस बीच पुलिसकर्मियों ने उससे 1 लाख रुपए की डिमांड की। जब महेंद्र मित्तल ने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो दोनों उसे कैथा के पास स्थित पप्पू ढाबा ले गए। ढाबे पर पुलिसकर्मियों ने एक बोरी और पन्नी मंगवाई।

ढाबे के कर्मचारियों से बोरी में पानी भरवाकर उसे शराब बताया गया, जिसके बाद महेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस पूरे मामले में 11 नवंबर को परिजन एसपी दफ्तर पहुंचे और एसपी को शिकायती आवेदन देते हुए कार्रवाई मांग की।

पीड़ित के भाई ने SP को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित के भाई ने SP को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

घटना के बाद ढाबे के CCTV कैमरे बंद कराया

भाई रामभगत मित्तल का कहना है कि महेंद्र पूरी तरह निर्दोष है। उन्होंने दावा किया है कि उनके पास इस पूरी घटना की ऑडियो रिकॉर्डिंग और पप्पू ढाबे का सीसीटीवी फुटेज मौजूद है। जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि बोरी में पानी भरा जा रहा है, शराब नहीं।

रामभगत ने यह भी बताया कि घटना के बाद ढाबे के सीसीटीवी कैमरे को बंद कर दिया गया था। परिजनों का यह भी आरोप है कि हसौद से मल्दा तक लगे कैमरों की जांच में भी कहीं कोई बोरी या शराब से जुड़ा सामान नजर नहीं आया।

ये आवेदन की कॉपी है, जिसे एसपी को सौंपा गया है।

ये आवेदन की कॉपी है, जिसे एसपी को सौंपा गया है।

पहले भी हेड कॉन्स्टेबल ने मांगे थे पैसे

उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी हेड कॉन्स्टेबल नंदू साहू ने पैसे की मांग की थी और जब महेंद्र ने मना किया, तो उसे झूठे केस में फंसा दिया गया था।

मामले में ASP हरीश यादव ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

………………………………………..

यह खबर भी पढ़ें…

बिलासपुर में कॉन्स्टेबल का 1 लाख रिश्वत लेने का VIDEO: पीड़ित बोला- सरकारी क्वॉर्टर में बुलाकर डराया-धमकाया, जमीन गिरवी रखकर पैसा दिया, CM-गृहमंत्री से शिकायत

बिलासपुर में 1 लाख रुपए रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हो रहा था। पुलिसकर्मी पैसे गिनते दिख रहा था।

बिलासपुर में 1 लाख रुपए रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हो रहा था। पुलिसकर्मी पैसे गिनते दिख रहा था।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पुलिसकर्मी रिश्वत लेते कैमरे में कैद हुआ है। कॉन्स्टेबल ने आबकारी एक्ट के केस में फंसाने की धमकी देकर 1 लाख 5 हजार रुपए लिए हैं। कॉन्स्टेबल पैसे गिनते हुए नजर आ रहा है। मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link